Begin typing your search above and press return to search.

व्यवसायी अपहरण कांड सुलझाने पर DGP ने आईजी, एसएसपी समेत 67 पुलिसकर्मियों को किया इंद्रधनुष सम्मान से सम्मानित…. डीजीपी अवस्थी बोले- अपहरणकांड सुलझाकर पुलिसकर्मियों ने मापदंड स्थापित किया…

व्यवसायी अपहरण कांड सुलझाने पर DGP ने आईजी, एसएसपी समेत 67 पुलिसकर्मियों को किया इंद्रधनुष सम्मान से सम्मानित…. डीजीपी अवस्थी बोले- अपहरणकांड सुलझाकर पुलिसकर्मियों ने मापदंड स्थापित किया…
X
By NPG News

@npg.news

रायपुर 24 जनवरी 2020। डीजीपी डीएम अवस्थी ने प्रवीण सोमानी अपहरणकांड सफलता पूर्वक सुलझाने पर रायपुर आईजी आनंद छावड़ा और एसएसपी आरिफ़ शेख समेत 67 पुलिसकर्मियों को इन्द्रधनुष सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस अपहरण कांड को बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से सुलझाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इस सफलता के लिए पुलिस को सम्मानित किया जाना हमारे बड़े ही गर्व की बात है। उनके द्वारा सम्मान किये जाने से पुलिस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

जिस तरह से पुलिस की टीम काम कर रही थी उससे मुझे विश्वास था कि हम केस को जल्द सुलझा लेंगे। आज देशभर में छत्तीसगढ़ पुलिस की चर्चा हो रही है। आपके टीमवर्क ने छत्तीसगढ़ पुलिस का नाम ऊंचा किया है।

आप लोगों ने स्वयं अपने लिए नया मापदण्ड स्थापित किया है। इसलिए अन्य प्रकरणों में भी ऐसा ही कार्य करें। अवस्थी ने कहा कि रायपुर एसएसपी आरिफ शेख़ ने बहुत ही अच्छे तरीके से नेतृत्व कर केस को सुलझया।

इसीका नतीजा है कि प्रदेश के बाहर से भी छत्तीसगढ़ पुलिस को बधाई मिल रही है। रायपुर एसएसपी आरिफ शेख ने कहा कि हौसलाअफजाई से हमेशा मनोबल बढ़ता है। इंद्रधनुष सम्मान से पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ा है। इस अवसर पर ईओडब्ल्यू एसपी सदानंद कुमार, एआईजी राजेश अग्रवाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीँ उरला एवं सिलतरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा एसएसपी आरिफ एच शेख एवं सोमानी अपहरण केस में काम करने वाली टीम से मिलकर धन्यवाद किया गया एवं इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उन्हें सुरक्षा मापदंडो का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। जिसका पालन करने का सबने आस्वासन दिया है।

Next Story