Begin typing your search above and press return to search.

नहीं रहीं मंत्री टीएस सिंहदेव की माता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव, मेदांता में लीं अंतिम सांस, कल अम्बिकापुर में होगा अंतिम संस्कार

नहीं रहीं मंत्री टीएस सिंहदेव की माता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव, मेदांता में लीं अंतिम सांस, कल अम्बिकापुर में होगा अंतिम संस्कार
X
By NPG News

अंबिकापुर, 10 फ़रवरी 2020। सरगुजा राजपरिवार की अभिभावक और स्वास्थ्य और पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव की माता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का अब से कुछ देर पहले निधन हो गया है। राजपरिवार सूत्रों के अनुसार देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शाम 7 बजकर तीन मिनट पर अनंत में विलीन हो गईं।

राजपरिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्या देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की तबियत लंबे अरसे से ख़राब थी। उन्हे स्नायु तंत्र की गंभीर शिकायत थी और उनका उपचार मेदांता में जारी था।
राजमाता देवेंद्र कुमारी का अंतिम संस्कार कल 11 बजे सरगुजा में किया जाएगा

Next Story