Begin typing your search above and press return to search.

DEO की छुट्टी: विधायकों की नाराजगी का असर…जशपुर के डीईओ को हटाया, भर्ती में अनियमितता की पुष्टि, विज्ञापन रद्द

DEO की छुट्टी: विधायकों की नाराजगी का असर…जशपुर के डीईओ को हटाया, भर्ती में अनियमितता की पुष्टि, विज्ञापन रद्द
X
By NPG News

रायपुर, 07 अक्टूबर 2021। शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के खिलाफ सत्ता पक्ष के विधायकों द्वारा खोले गए मोर्चे के बाद आखिरकार जशपुर के डीईओ एसएन पंडा को हटा दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रारंभिक जांच में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय की शिक्षक व अन्य भर्ती में की जा रही अनियमितता की पुष्टि हुई है। स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता भी पाई गई है। इसे लेकर भर्ती रद्द कर दी गई है। नए सिरे से विज्ञापन निकालकर भर्ती की जाएगी। कलेक्टर को नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही विधायक बृहस्पत सिंह के नेतृत्व में विधायकों ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात की थी। इनमें संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, यूडी मिंज, इंद्रशाह मंडावी और विनय जायसवाल शामिल थे।

Next Story