DEO ने शिक्षक पर करायी FIR, सस्पेंड : छात्राओं से अश्लील हरकत मामले में कार्रवाई… .DEO ने खुद ही करायी थाने में FIR… छात्राओं ने की थी शिकायत

कांकेर 5 सितंबर 2021। छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक पर FIR दर्ज किया गया है। शिक्षक पर आरोप है कि वो ना सिर्फ छात्राओं को गंदे नीयत से छूता था, बल्कि फोन पर अश्लील मैसेज भी भेजता था। DEO ने इस मामले में FIR दर्ज करायी है। आरोपी शिक्षक हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य के पद पर हैं, जिनका नाम तिलक मंडावी है, जिसके खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी प्राचार्य को सस्पेंड भी कर दिया गया है।
पिछले दिनों इस मामले को लेकर कई लड़कियों ने स्कूल के दूसरे शिक्षकों को शिकायत की थी, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। लड़कियों ने मैसेज करने और शरीर को छूने जैसी शिकायतें की तो शिक्षक भी आक्रोशित हो गये, इधर प्राचार्य ने तब माफी मांगकर मामले को रफा-दफा कर लिया। इसी बीच जब डीईओ को मामले की जानकारी हुई, तो वो खुद ही मामले की जानकारी लेने स्कूल पहुंच गये, यहां लड़कियों ने इस मामले में डीईओ को पूरी जानकारी दे दी, जिसके बाद डीईओ लक्ष्मण कांवड़े ने कलेक्टर को जानकारी दी और मामले में FIR दर्ज कराया। वहीं प्राचार्य को सस्पेंड भी कर दिया गया है।
