Begin typing your search above and press return to search.

स्थानांतरण नीति लागू करने केबिनेट में निर्णय लेने की मांग… टीचर्स एसोसिएशन ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

स्थानांतरण नीति लागू करने केबिनेट में निर्णय लेने की मांग… टीचर्स एसोसिएशन ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
X
By NPG News

रायपुर 19 जुलाई 2021. छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ व सचिव सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को पत्र लिखकर स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ कोमल वैष्णव, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने कहा है कि पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण व लॉक डाउन के कारण स्थानांतरण नीति लागू नही हो पाया।

अनेक कर्मचारी व शिक्षक अपने परिवार से दूर रहकर कोरोना काल मे अपने जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर शासन को सहयोग कर रहे है, स्थानांतरण नही हो पाने के कारण वे अपने परिवार से दूर रहने को मजबूर है अतः आगामी केबिनेट बैठक में स्थानांतरण नीति लागू करने का निर्णय लिया जावे।

Next Story