Begin typing your search above and press return to search.

Sonia Gandhi Health Update: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबियत बिगड़ने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी को हल्के बुखार के लक्षण हैं।

Sonia Gandhi Health Update: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती
X
By Ragib Asim

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबियत बिगड़ने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी को हल्के बुखार के लक्षण हैं। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।


सोनिया गांधी इससे पहले भी इसी तरह की स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर चुकी हैं और पहले भी इसी अस्पताल में उनका इलाज चला था। साल 2023 में सोनिया गांधी दो बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। सांस में इंफेक्शन के इलाज के लिए उन्हें 12 जनवरी 2023 को दिल्ली के सर गंगाराम में भर्ती कराया गया था। 17 जनवरी 2023 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। इसके अलावा मार्च में भी वे बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ने की खबर आने के बाद देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि सोनिया गांधी दो दिन पहले ही में मुंबई में हुई INDIA की बैठक में शामिल हुईं थी, जहां राहुल गांधी भी पहुंचे थे।

Ragib Asim

Ragib Asim NPG News के समाचार संपादक (News Editor) हैं और पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की और ज़मीनी रिपोर्टिंग के बाद डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग व संपादन किया। जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त Ragib Asim जियो-पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स, राजनीति, अपराध, बिज़नेस, टेक और एवरग्रीन कंटेंट पर काम करते हैं। वे पिछले 8 वर्षों से SEO Specialist के रूप में भी सक्रिय हैं।

Read MoreRead Less

Next Story