Begin typing your search above and press return to search.

Satya Pal Malik Passes Away: नहीं रहे पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक–4 राज्यों के राज्यपाल, अनुच्छेद 370 के फैसले के थे गवाह

Satyapal Malik passed away: भाजपा के पूर्व नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। सत्यपाल मलिक बीते लंबे वक्त बीमार चल रहे थे।

Satya Pal Malik Passes Away: नहीं रहे पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक–4 राज्यों के राज्यपाल, अनुच्छेद 370 के फैसले के थे गवाह
X
By Ragib Asim

Satyapal Malik passed away: भाजपा के पूर्व नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। सत्यपाल मलिक बीते लंबे वक्त बीमार चल रहे थे। मलिक ने 79 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सत्य पाल मलिक के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

4 राज्यों के रहे राज्यपाल

बता दें कि सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर से पहले मेघालय, बिहार और गोवा के भी राज्यपाल रहे। मलिक भारतीय राजनीतिज्ञ थे. 30 सितम्बर 2017 से 21 अगस्त तक बिहार राज्य के राज्यपाल रहे। इससे पहले अलीगढ़ सीट से 1989 से 1991 तक जनता दल की तरफ से सांसद रहे। 1996 में वह समाजवादी पार्टी की तरफ से दोबार चुनाव लड़े हालांकि इस दौरान उन्हें हार मिली।

50 साल का लंबा सियासी सफर

सत्यपाल मलिका का राजनीतिक सफर पांच दशक लंबा रहा है। इस दौरान उन्होंने कई राजनीतिक दलों के साथ काम किया। पार्टियां बदली लेकिन हमेशा खुद को जाट समाज और किसान नेता के तौर पर ही पेश किया। वह खुद को लोहियावादी मानते थे और अपना राजनीतिक गुरु चौधरी चरण सिंह को बताते थे।

सत्यपाल मलिका का जन्म

सत्यपाल मलिका का जन्म यूपी के बागपत जिले स्थित हिसावदा गांव में 24 जुलाई 1946 को हुआ। उनके जन्म के दो वर्ष बाद ही उनके पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद उन्होंने स्कूली शिक्षा के साथ राजनीति में रुचि दिखाई। उन्होंने राजनीति में एंट्री के लिए चौधरी चरण सिंह को प्रेरणा बताया था। हालांकि चरण सिंह ने ही उन्हें राजनीति में लाने में अहम भूमिका भी निभाई थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story