Begin typing your search above and press return to search.

Rekha Gupta Oath Ceremony: CM पद की शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं को दे दी खुशखबरी! इस दिन खाते में आएंगे 2500 रुपये

Rekha Gupta Oath Ceremony: दिल्ली में बीजेपी ने महिलाओं को सत्ता में आने पर 2500 रुपये देने का वादा किया था, अब बीजेपी जीत चुकी है, आज नए सीएम के रूप रेखा गुप्ता शपथ लेंगी।

Rekha Gupta Oath Ceremony: CM पद की शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं को दे दी खुशखबरी! इस दिन खाते में आएंगे 2500 रुपये
X
By Ragib Asim

Rekha Gupta Oath Ceremony: दिल्ली में बीजेपी ने महिलाओं को सत्ता में आने पर 2500 रुपये देने का वादा किया था, अब बीजेपी जीत चुकी है, आज नए सीएम के रूप रेखा गुप्ता शपथ लेंगी। नई सरकार के गठन से पहले ही बीजेपी से यह सवाल पूछा जाने लगा था कि वो महिलाओं को पैसे कब देगी। शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने इसका जवाब दे दिया है।

दिल्ली में महिलाओं को कब मिलेंगे पैसे

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को आश्वासन दिया कि भाजपा की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी। गुप्ता ने कहा कि मासिक सहायता की पहली किस्त आठ मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता बृहस्पतिवार दोपहर को रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।

बुधवार को भाजपा विधायक दल की नेता चुनी गईं गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि अपने वादों को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा- ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करना राष्ट्रीय राजधानी के सभी 48 भाजपा विधायकों की जिम्मेदारी है। हम महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता सहित अपने सभी वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे। महिलाओं को आठ मार्च तक उनके खातों में रकम निश्चित ही पहुंचा दी जाएगी।’’

बीजेपी ने जीती हैं 48 सीटें

आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए 2,100 रुपये मासिक सहायता की घोषणा की थी। वहीं, भाजपा ने अपने घोषणापत्र में 2,500 रुपए मासिक सहायता का वादा किया था। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 48 सीट पर कब्जा कर जीत हासिल की और ‘आप’ के एक दशक लंबे शासन का अंत कर दिया।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story