Begin typing your search above and press return to search.

Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह रहे मौजूद, 6 विधायक भी मंत्री बने

Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता ने दिल्ली के 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली हैं। रामलीला मैदान में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई है। उनके साथ 6 विधायकों को भी मंत्री बनाया गया है।

Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह रहे मौजूद, 6 विधायक भी मंत्री बने
X
By Ragib Asim

Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता ने दिल्ली के 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली हैं। रामलीला मैदान में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई है। उनके साथ 6 विधायकों को भी मंत्री बनाया गया है। इनमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है। रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री और दिल्ली में भाजपा की दूसरी महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम केंद्रीय मंत्री, भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। इसके अलावा उद्योगपति, सिने जगत के सितारे, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत, धर्म गुरु, धार्मिक नेता और राजनयिक भी मौजूद रहे। लाडली बहनों, किसानों, केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, रिक्शा चालक समेत करीब 12,000 से 16,000 लोग भी समारोह में शामिल हुए।

6 मंत्रियों के बारे में जानिए

  • प्रवेश वर्मा- पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे। अरविंद केजरीवाल को हराकर विधायक बने हैं।
  • रविंद्र इंद्राज सिंह- बवाना सीट से पहली बार विधायक बने। दलित चेहरा।
  • पंकज कुमार- विकासपुरी से विधायक। पूर्वांचल फेक्टर के चलते मंत्री बने।
  • मनजिंदर सिंह सिरसा- अकाली दल से विधायक रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं।
  • कपिल मिश्रा- दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। पहले आम आदमी पार्टी (AAP) में रहे हैं।
  • आशीष सूद- दिल्ली के बड़े पंजाबी नेता। जनकपुरी से विधायक हैं।

पहली बार विधायक बनी हैं रेखा गुप्ता

रेखा शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं। वे फिलहाल दिल्ली भाजपा की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू किया था। रेखा दक्षिण दिल्ली नगर निगम की महापौर भी रह चुकी हैं। 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, हालिया विधानसभा चुनाव में रेखा ने अपनी पहली जीत दर्ज की है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story