Begin typing your search above and press return to search.

Rain Warning: बारिश की चेतावनी, अभी नहीं हुई है मानसून की विदाई, इन राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान होगी भारी बारिश...

Rain Warning:पिछले 24 घंटों के दौरान, आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु, ओडिशा और पूर्वी बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हुई...

Mausam ki Jankari CG
X
By Sandeep Kumar

Rain Warning: नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में अब जल्द ही मानसून की विदाई होने वाली है। इसी के साथ अब बारिश की गतिविधिया भी कमजोर पड़ रही है। छत्तीसगढ़ में 12 अक्टूबर तक मानसून की लगभग विदाई तय है। जिसके बाद प्रदेश में गुलाबी टंड का आगमन होगा। इन दिनों वैसे कई राज्यों में गर्मी और उमस वाली धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। इन सब के बीच मौसम विभाग की एजेंसी स्काई मेट वेदर ने अगले 24 घंटो के लिए कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

स्काई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटे को दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बांग्लादेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी गुजरात, विदर्भ, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और लक्षद्वीप में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा...

दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अक्षांश 30.8 उत्तर, देशांतर 81.2 डिग्री पूर्व, लखीमपुर खीरी, शिवपुरी, कोटा, उदयपुर, दीसा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़, अक्षांश 21 डिग्री उत्तर, और अक्षांश 70 डिग्री पूर्व से होकर गुजर रही है।

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश के बचे हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश पर है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण से ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर बिहार से ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के पार उत्तरी अंडमान सागर तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

लक्षद्वीप क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

वहीँ, पिछले 24 घंटों के दौरान, रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो बार भारी बारिश हुई।पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु, ओडिशा और पूर्वी बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story