Begin typing your search above and press return to search.

LK Advani Health Update: BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबियत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में भर्ती

LK Advani Health Update: भाजपा के वरिष्ठ नेता व देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार देर शाम उन्हें कुछ तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद एम्स ले जाया गया है।

LK Advani Health Update: BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबियत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में भर्ती
X
By Ragib Asim

LK Advani Health Update: भाजपा के वरिष्ठ नेता व देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार देर शाम उन्हें कुछ तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद एम्स ले जाया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

पूर्व उप प्रधानमंत्री को एम्स के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उन्हें यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। हालांकि, उनकी बीमारी के बारे में तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

आडवाणी को इसी साल 31 मार्च को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।

आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 7वें उपप्रधानमंत्री रहे। इससे पहले 1998 से 2004 के बीच NDA सरकार में गृहमंत्री रहे। वे भाजपा के फाउंडर मेंबर्स में शामिल हैं। हालांकि, अब उन्हें मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता को मिल चुका है भारत रत्न

पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जा चुके हैं। उन्हें खराब स्वास्थ्य के चलते घर पर ही इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसी साल 30 मार्च को उन्हें ये सम्मान दिया गया था। इसके साथ ही उन्हें 2015 में पद्म भूषण से भी नवाजा जा चुका है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने लिया हाल

एम्स अस्पताल में आडवाणी के भर्ती होने के बाद से भाजपा के कई नेताओं ने उनका हाल जाना और जल्द ठीक होने की कामना की है। अस्पताल में भी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे हैं और डॉक्टरों से आडवाणी का हाल लिया।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story