Begin typing your search above and press return to search.

Gopaldas Building Fire: दिल्ली के Connaught Place में गोपाल दास बिल्डिंग में लगी आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर

Gopaldas Building Fire: दिल्ली के बाराखंभा रोड स्थित गोपालदास बिल्डिंग में आग लगने की घटना सामने आई है। इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गई है। आगे की सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची है।

Gopaldas Building Fire:  दिल्ली के Connaught Place में गोपाल दास बिल्डिंग में लगी आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर
X
By Ragib Asim

Gopaldas Building Fire: बाराखंभा रोड स्थित की गोपाल दास बिल्डिंग में आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग की वजह से पूरे इलाके में धुआं फैल गया है। हालांकि आग लगने की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार कनॉट प्लेस (CP) इलाके में स्थित गोपालदास बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर गुरुवार को दोपहर एक बजे भीषण आग लग गई और देखते ही देखते बिल्डिंग के बाहर धुंए का गुबार नजर आने लगा।आग लगने के बाद वहां अफरातफरी मच गई।

गनीमत ये रही कि इसके बाद इमारत को पूरी तरह खाली करा लिया गया। लोगों से इमारत से दूर रहने को कहा गया है। आग पर काबू पाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। दमकल विभाग के अलावा वहा रेस्क्यू के लिए भी अतिरिक्त कर्मियों को बुलाया गया है। इस इमारत में कई दफ्तर हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story