Begin typing your search above and press return to search.

Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ से मचा हाहाकार! सचिवालय-ISBT तक घुसा पानी, निगमबोध घाट डूबा, सिविल लाइंस में बिगड़े हालात

Delhi Yamuna Flood: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर। पानी सचिवालय और आईएसबीटी तक पहुंचा, निगमबोध घाट डूबा, सिविल लाइंस इलाके में भी घुसा।

Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ से मचा हाहाकार! सचिवालय-ISBT तक घुसा पानी, निगमबोध घाट डूबा, सिविल लाइंस में बिगड़े हालात
X
By Ragib Asim

Delhi Yamuna Flood: दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और इसका सीधा असर राजधानी के कई इलाकों में साफ दिखने लगा है। गुरुवार को यमुना का पानी दिल्ली सचिवालय और आईएसबीटी बस अड्डे तक पहुंच गया। पानी बढ़ने की वजह से प्रशासन पहले से ही अलर्ट पर है और नदी के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा चुका है।

निगमबोध घाट डूबा, दाह संस्कार रोका गया


यमुना का बढ़ा जलस्तर दिल्ली के सबसे पुराने श्मशान घाट निगमबोध घाट तक पहुंच चुका है। यहां पानी भरने की वजह से दाह संस्कार की प्रक्रिया अस्थायी रूप से रोक दी गई है। दिल्ली नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक बुधवार दोपहर से शवदाह गृह में अंतिम संस्कार रोकना पड़ा। फिलहाल लोगों को पंजाबी बाग श्मशान घाट जाने की सलाह दी जा रही है।

सिविल लाइंस और वीवीआईपी इलाका भी प्रभावित


यमुना का पानी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके तक पहुंच गया है, जहां कई मंत्रियों और आला अधिकारियों के आवास व कार्यालय हैं। यह क्षेत्र वीवीआईपी माना जाता है, लेकिन यहां भी सड़कों और कॉलोनियों में पानी भरने लगा है।


निगमबोध घाट के अलावा, वजीराबाद और गीता कॉलोनी के श्मशान घाट में भी पानी भर गया है। इसके अलावा, यमुना नदी के उफान की वजह से अक्षरधाम और मयूर विहार जैसे इलाके भी प्रभावित हुए हैं।

मजनू का टीला में सड़कें बनी तालाब


यमुना का पानी मजनू का टीला इलाके में घुस गया है। यहां सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कें अब किसी तालाब की तरह दिख रही हैं। कई लोग पहले ही अपने घर खाली कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं।


लगातार बढ़ रहा जलस्तर

मंगलवार को यमुना का जलस्तर 206.03 मीटर दर्ज किया गया था, जो खतरे के निशान से ऊपर है। इसके बाद से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और नए-नए इलाकों को अपनी चपेट में ले रहा है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू टीमें तैनात कर रखी हैं।

यमुना के उफान से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इनमें दिख रहा है कि किस तरह सचिवालय, आईएसबीटी और घाटों तक पानी पहुंच चुका है। लोग नाव और ट्रैक्टर की मदद से सुरक्षित जगहों पर निकलते नजर आ रहे हैं।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे की सीमा पार कर चुका है और कई इलाकों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। निगमबोध घाट डूब चुका है, सचिवालय और सिविल लाइंस इलाके में पानी घुस चुका है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है, लेकिन फिलहाल राजधानी की तस्वीरें चिंताजनक हैं।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story