Begin typing your search above and press return to search.

Delhi SIR Form: दिल्ली में SIR कब से शुरू होगा? BLOs की तैयारी पूरी, ECI का बड़ा अपडेट, पढ़ें 2002 Voter List कैसे चेक करें?

Delhi SIR Form Update: दिल्ली में Special Summary Revision जल्द शुरू। BLO तैनात, CEO तैयार। जानें फॉर्म 6/7/8 कैसे भरें, 2002 वोटर लिस्ट क्यों जरूरी है।

Delhi SIR Form: दिल्ली में SIR कब से शुरू होगा? BLOs की तैयारी पूरी, ECI का बड़ा अपडेट, पढ़ें 2002 Voter List कैसे चेक करें?
X
By Ragib Asim

Delhi SIR Form: दिल्ली में वोटर लिस्ट की Special Summary Revision (SSR) और SIR (Special Intensive Revision) को लेकर इंतज़ार खत्म होने वाला है। बिहार के बाद अब राजधानी दिल्ली भी फुल एक्शन मोड में है। चुनाव आयोग (ECI) की तैयारी अंतिम चरण में है और आधिकारिक नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी हो सकता है। दिल्ली के CEO सिद्धार्थ मलिक के नेतृत्व में BLOs की टीम ग्राउंड पर एक्टिव है और 2026 विधानसभा चुनावों से पहले यह प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अगर आप दिल्ली के वोटर हैं तो यह चांस मिस न करें नाम जोड़ें, सुधारें या डुप्लिकेट हटवाएं।

SIR/SSR क्या है और दिल्ली में क्यों जरूरी?
स्पेशल समरी रिवीजन वह प्रक्रिया है जिसमें वोटर लिस्ट पूरी तरह अपडेट की जाती है नई एंट्री, एड्रेस सुधार, गलतियों का सुधार, मृत/शिफ्टेड नाम हटाया जायेगा। दिल्ली जैसे माइग्रेशन-हैवी शहर में SSR बेहद अहम है यहाँ हर साल लाखों लोग शिफ्ट होते हैं। युवा मतदाताओं (18+) को पहली बार नाम जोड़ने का सीधा मौका मिलेगा।
ECI ने 27 अक्टूबर 2025 को विज्ञान भवन से पैन-इंडिया SIR की घोषणा की थी। दूसरे राज्यों में फेज-2 शुरू हो चुका है, लेकिन दिल्ली SSR मोड में रहेगी। सितंबर 2025 से ही CEO ऑफिस ने RWAs, BLOs और Awareness Groups को मैदान में उतार दिया है।
BLO Deployment: दिल्ली की 70 सीटों पर फील्ड टीमें तैनात
सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में BLOs की नियुक्ति पूरी हो चुकी है। DEO–ERO–AERO के तीन राउंड ट्रेनिंग सत्र हो चुके हैं। BLOs घर-घर जाकर 2002-03 की वोटर हिस्ट्री वेरिफिकेशन कर रहे हैं। CEO ऑफिस का कहना है नोटिफिकेशन मिलते ही SSR राजधानी में फुल स्केल पर शुरू हो जाएगा। दिल्ली की चुनावी मैपिंग भी अपडेट की जा चुकी है। याद रहे राजधानी में पिछली SIR 2002 में हुई थी।
2002 Voter List: 40+ नागरिकों के लिए क्यों जरूरी?
अगर आपकी उम्र 40 से ऊपर है और 2002 से पहले दिल्ली में रह रहे थे:
दिल्ली CEO की वेबसाइट पर 2002 वोटर लिस्ट देखें
अपनी पुरानी डिटेल्स नोट कर लें
BLO के फॉर्म भरते समय यह जानकारी दें
अगर आप 2002 के बाद किसी दूसरे राज्य से दिल्ली आए:
अपने मूल राज्य की पुरानी वोटर लिस्ट (2002/2003/2005) देखें
BLO को यह इतिहास बताना होगा
यह SIR वेरिफिकेशन का अनिवार्य हिस्सा है
SSR और विवाद — ECI ने क्या कहा?
बिहार में हजारों नाम हटाए जाने पर भारी विवाद हुआ था। विपक्ष ने ECI पर सवाल उठाए। कुछ BLO आत्महत्या मामलों की जांच चल रही है। इसके बावजूद चुनाव आयोग ने कहा है कि दिल्ली में प्रक्रिया बिल्कुल पारदर्शी होगी।
Final Voter List — 7 फरवरी 2026 को जारी होगी।
Delhi SIR Form: मतदाता के लिए पूरा गाइड
नाम जोड़ना है? Form 6
डिटेल्स सुधारनी हैं? Form 8
गलत/डुप्लिकेट एंट्री हटवानी है? Form 7
ऑनलाइन:
NVSP पोर्टल — https://voters.eci.gov.in
Voter Helpline App
EPIC नंबर डालें “Fill Enumeration Form 2026”

ऑफलाइन:
BLO के पास
ERO ऑफिस
स्पेशल कैंप डे पर बूथ

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?
आधार कार्ड (ID Proof)
एड्रेस प्रूफ (Rent Agreement/बिजली बिल/पासपोर्ट)
आयु प्रमाण (10th Marksheet/जन्म प्रमाण पत्र)
हेल्पलाइन: 1950 (STD कोड के साथ)

आप e-EPIC यहां से डाउनलोड कर सकते हैं — https://voters.eci.gov.in/

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story