Begin typing your search above and press return to search.

Delhi School Timing: दिल्ली में फिर बदली स्कूलों की टाइमिंग, मौसम में सुधार के बाद सरकार ने लिया फैसला

Delhi School Timing: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम में सुधार दिख रहा है। तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूलों सामान्य समय पर खोलने का निर्णय लिया है।

Delhi School Timing: दिल्ली में फिर बदली स्कूलों की टाइमिंग, मौसम में सुधार के बाद सरकार ने लिया फैसला
X
By Ragib Asim

Delhi School Timing: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम में सुधार दिख रहा है। तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूलों सामान्य समय पर खोलने का निर्णय लिया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से सोमवार 5 फरवरी को जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल, निजी स्कूल और सहायता प्राप्त स्कूल मंगलवार 6 फरवरी से अपना सामान्य समय शुरू कर सकते हैं।

शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों से अभिभावकों और छात्रों को मोबाइल फोन के जरिए संदेश भेजने और समय की जानकारी देने के लिए कहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले एक सप्ताह दिल्ली के मौसम में कोई ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।




Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story