Begin typing your search above and press return to search.

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के एमिटी स्कूल को आया बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में एक बार फिर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार साकेत स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल को धमकी दी गई है। NDTV के मुताबिक, स्कूल को मंगलवार 13 फरवरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के एमिटी स्कूल को आया बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
X
By Ragib Asim

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में एक बार फिर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार साकेत स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल को धमकी दी गई है। NDTV के मुताबिक, स्कूल को मंगलवार 13 फरवरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने पैसे की भी मांग की है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर स्कूल की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि स्कूल प्रबंधन को सोमवार सुबह 9ः00 बजे ईमेल पर धमकी भरा संदेश आया था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बम निरोधक दस्ता और अग्निशमन दल को बुलाकर स्कूल की जांच कराई है। हालांकि, धमकी 13 फरवरी के लिए दी गई है, इसलिए अभी जांच जारी है। स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों की छुट्टी कर दी है। मंगलवार को लेकर स्कूल के निर्णय की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

दिल्ली के स्कूलों में धमकी मिलने की यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इससे पहले मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, पुष्पा विहार स्थित अमृता स्कूल और द इंडियन स्कूल को धमकी मिली थी। 8 फरवरी को तमिलनाडु के कई स्कूलों में भी धमकी भरा ईमेल आया था। हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।




Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story