Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली क्राइम न्यूज़: एक ही परिवार के 4 लोगों का कत्ल, घर के अंदर खून से लथपथ मिलीं लाशें, आरोपी पति फरार

Delhi Samaypur Badli Murder Case: दिल्ली के समयपुर बादली स्थित सर्वोदय विद्यालय के पास चंदन पार्क इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी और चार बेटियों की गला काटकाट ह्त्या कर दी और फरार हो गया. आरोपी की तलाश की जा रही है.

Delhi Crime News
X

इमेज- इंटरनेट, एडिट -NPG

By Neha Yadav

Delhi Samaypur Badli Murder Case: 25 फरवरी 2026, राजधानी दिल्ली से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. समयपुर बादली इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन नाबालिग बेटियों की हत्या कर दी. धारदार हथियार से चारों का गला काट दिया. वारदात के बाद से पति फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घर में मिली महिला और 3 बच्चियों की लाश

मामला राजधानी के समयपुर बादली स्थित सर्वोदय विद्यालय के पास चंदन पार्क इलाके की है. एक घर के अंदर महिला और उसके तीन मासूम बेटियों की लाश मिली. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का मंजर देख हैरान रह गयी. सभी के गले कटे हुए थे, चारों तरफ खून फैला हुआ था.

पति पर हत्या का शक

जानकारी के मुताबिक़, आरोपी पति मुंचन केवट आजादपुर मंडी में सब्जी विक्रेता का काम करता था. वह पत्नी अनीता और तीन नाबालिग बेटियों के साथ चंदन पार्क इलाके में रहता था. परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला था. अक्सर आरोपी पति का पत्नी के साथ झगड़ा होता रहता था.

शक है पति ने वारदात को अंजाम दिया है. वह सुबह से ही फरार है. उसने ही अपनी पत्नी और बच्चियों की गला काट कर हत्या कर दी और फरार हो गया. जब सुबह पड़ोसियों ने लाश देखती तो इसकी सूचना पुलिस को दी.

आरोपी ने क्यों पत्नी और बेटियों को मार डाला

आरोपी पति ने आखिर क्यों और कब इस वारदात को अंजाम दिया है. अभी इसका पता नहीं चल सका है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है. सभी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. क्राइम टीम और FSL टीम भी बुलाया गया है. पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गयी है.



Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story