Begin typing your search above and press return to search.

Delhi Ramlila Durga Pandal: रामलीला और दुर्गा पंडाल समीतियों को बड़ा तोहफा! 1200 यूनिट फ्री बिजली के साथ मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं, CM ने की घोषणा

Delhi Ramlila Aor Durga Puja: नई दिल्ली: त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला और दुर्गा पंडाल समिति को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, रामलीला और दुर्गापूजा के लिए दिल्ली सरकार 1200 यूनिट फ्री बिजली उपलब्ध कराएगी। इसी के साथ ही कई और बड़ी घोषणा की गई है।

Delhi Ramlila Durga Pandal: रामलीला और दुर्गा पंडाल समीतियों को बड़ा तोहफा! 1200 यूनिट फ्री बिजली के साथ मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं, CM ने की घोषणा
X

Delhi Ramlila Durga Pandal

By Chitrsen Sahu

Delhi Ramlila Aor Durga Puja: नई दिल्ली: त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला और दुर्गा पंडाल समिति को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, रामलीला और दुर्गापूजा के लिए दिल्ली सरकार 1200 यूनिट फ्री बिजली उपलब्ध कराएगी। इसी के साथ ही कई और बड़ी घोषणा की गई है।

निशुल्क मिलेगी 1200 यूनिट बिजली

दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला समितीयों के मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि रामलीला और दुर्गा पूजा के लिए 1200 यूनिट निशुल्क बिजली उपलब्ध कराएगी। 25 प्रतिशत सिक्योरिटी डिपॉजिट पर मीटर लगाए जाएंगे।

मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी घोषणा की कि रामलीला मैदान और पंडाल स्थलों पर स्वास्थ्य, सुरक्षा, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोजको को NOC के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़े इसलिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी पूरी जानकारी

इसी के साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार रामलीला और दुर्गा पंडाल समितियों को 1200 यूनिट फ्री बिजली देगी और 25 प्रतिशत सिक्योरिटी डिपॉजिट पर मीटर लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखा जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य, सुरक्षा, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोजको को NOC के लिए भटकना न पड़े इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा।

दिल्ली में भव्य होगा दिवाली का जश्न: CM रेखा गुप्ता

वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में इस बार दिवाली का जश्न भव्य होगा। भगवान राम के आगमन की तैयारियां भी बेहद शानदार होगी। जिसमें केंद्र सरकार की जीएसटी स्कीम नागरिकों को राहत और दिल्ली सराकर का सहयोग शामिल रहेगा।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story