Begin typing your search above and press return to search.

Delhi Crime: जन्म के कुछ मिनट बाद ही मां ने कर दी बेटे की हत्या, शव को कूड़े में फेंक हो गई फरार, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Delhi Crime: दिल्ली के मध्य जिले के पटेल नगर में एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। एक 26 वर्षीय घरेलू सहायिका ने अपने मकान मालिक के घर में ही नवजात बेटे को जन्म देने के कुछ मिनट बाद उसका गला घोंट दिया और शव को कूड़ेदान में फेंक फरार हो गई।

Delhi Crime: जन्म के कुछ मिनट बाद ही मां ने कर दी बेटे की हत्या, शव को कूड़े में फेंक हो गई फरार, पुलिस ने ऐसे दबोचा
X
By Ragib Asim

Delhi Crime: दिल्ली के मध्य जिले के पटेल नगर में एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। एक 26 वर्षीय घरेलू सहायिका ने अपने मकान मालिक के घर में ही नवजात बेटे को जन्म देने के कुछ मिनट बाद उसका गला घोंट दिया और शव को कूड़ेदान में फेंक फरार हो गई। यह घटना 28 जुलाई को सामने आई जब एक कूड़ा बीनने वाले ने प्लास्टिक बैग में नवजात का शव देखा और मकान मालिक को सूचना दी।

जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची और शव को इमारत की पार्किंग से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच में पता चला कि आरोपी का नाम रोशनी है, जो उत्तर प्रदेश के रायबरेली की रहने वाली है और अक्टूबर 2023 से पटेल नगर में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी।

प्रेमी ने नहीं ली जिम्मेदारी

पुलिस के मुताबिक, रोशनी का 2021 में तलाक हो चुका था। नवंबर 2024 में वह अपने गांव गई थी, जहां शादी समारोह के दौरान उसका अपने पूर्व साथी से शारीरिक संबंध बना। कुछ समय बाद उसे गर्भवती होने का पता चला, लेकिन जब उसने दोस्त को बताया तो उसने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। सामाजिक कलंक के डर से रोशनी ने 28 जुलाई को बाथरूम में बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को कचरे में डाल दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली हत्या की परतें

7 अगस्त को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बच्चे की मौत सिर में चोट और गला घोंटने से हुई। पुलिस ने आरोपी रोशनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) और 238 (अपराध के साक्ष्य को नष्ट करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी को एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल के सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है और जल्द ही उसका बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाएगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story