Begin typing your search above and press return to search.

Delhi News Hindi: बंद कमरे में ठंड से बचने के लिए जलाई थी अंगीठी, जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत

Delhi News Hindi: दिल्ली के न्यू मंगोलपुरी इलाके में एक 36 वर्षीय युवक के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिसमें वह जिंदा जल गया।

Delhi News Hindi: बंद कमरे में ठंड से बचने के लिए जलाई थी अंगीठी, जिंदा जलकर  हुई दर्दनाक मौत
X
By Ragib Asim

Delhi News Hindi: दिल्ली के न्यू मंगोलपुरी इलाके में एक 36 वर्षीय युवक के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिसमें वह जिंदा जल गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र के आंगनबाड़ी वाली गली में हुई। पुलिस को कमरे में कोयले की अंगीठी जलती मिली। आशंका है कि इसी से कमरे में आग लगी होगी। मृतक युवक की पहचान विनय अरोड़ा के रूप में हुई है, जो बाउंसर के रूप में कार्यरत था।

पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार रात 8:30 बजे कमरे में आग लगने और एक युवक के जिंदा जलने की खबर मिली थी। कॉल करने वाले ने बताया था कि आग बुझ चुकी है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि मकान के भूतल पर बने कमरे में युवक का जला शव फर्श पर पड़ा था और वहां कोयले की अंगीठी, जली कुर्सी और कपड़े पड़े थे। पुलिस ने बताया कि दरवाजा भी अंदर से टूटा था।

पुलिस ने बताया कि मौके पर अग्निशमन दल के कर्मचारी और फॉरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंची थी। मामले से सबूत जुटाकर जांच के लिए भेजे गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि युवक अविवाहित था और उसके ऊपर काफी कर्ज था, जिससे वह काफी परेशान रहता था। पुलिस का कहना है कि यह हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है। युवक के परिजनों को सूचित किया गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story