Begin typing your search above and press return to search.

Delhi New CM: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

Delhi New CM: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

Delhi New CM: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर
X
By Ragib Asim

Delhi New CM: रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी ने बुधवार शाम को उन्हें दिल्ली सीएम बनाने की घोषणा की। वह शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं. विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा (Rekha Gupta) को नेता चुना गया। दिल्ली की नए सीएम और उनकी कैबिनेट 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेगी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता हासिल की है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में, बीजेपी ने आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त देते हुए 70 में से 48 सीटें जीतीं। हालांकि, उसके बाद से ही दिल्ली का सीएम कौन बनेगा, इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म था। बुधवार शाम सभी अटकलों पर विराम लग गया। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्‍यमंत्री होंगी।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी थे। 1976 में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया, जब वह केवल 2 साल की थीं। उनकी प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक की पढ़ाई दिल्ली में ही हुई।

राजनीति में एंट्री: छात्र राजनीति से भाजपा तक

रेखा गुप्ता ने अपनी पढ़ाई के दौरान ही राजनीति में कदम रख दिया था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़कर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की।

  • दिल्ली विश्वविद्यालय में दौलत राम कॉलेज की सचिव बनीं।
  • 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) अध्यक्ष चुनी गईं।
  • एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद भाजपा युवा मोर्चा में सक्रिय रहीं।

राजनीतिक करियर और उपलब्धियां

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर भाजपा में लगातार आगे बढ़ता गया।

  • 2003-04: भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली इकाई की सचिव बनीं।
  • 2004-06: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की राष्ट्रीय सचिव रहीं।
  • 2007: उत्तर पीतमपुरा से MCD पार्षद बनीं।
  • 2007-09: एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष बनीं।
  • 2009: दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव चुनी गईं।
  • 2010: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बनीं।

विधानसभा चुनाव और जीत

  • रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग से 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
  • 2015 में आम आदमी पार्टी (AAP) की वंदना कुमारी से 11,000 वोटों से हारीं।
  • 2020 में फिर से वंदना कुमारी के खिलाफ लड़ीं, लेकिन 3,400 वोटों से हार गईं।
  • 2025 के चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर वंदना कुमारी को हराकर विधायक बनीं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story