Begin typing your search above and press return to search.

Delhi-NCR Earthquake: भूकंप के 2 जोरदार झटकों से सहमा दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत

Delhi-NCR Earthquake:देश की राजधानी दिल्ली और आस पास के क्षेत्रों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दोपहर करीब 2:25 बजे ये झटके महसूस हुए, जिसके बाद लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर आए बाहर निकल आए।

Delhi-NCR Earthquake: भूकंप के 2 जोरदार झटकों से सहमा दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत
X
By Ragib Asim

Delhi-NCR Earthquake: देश की राजधानी दिल्ली और आस पास के क्षेत्रों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दोपहर करीब 2:25 बजे ये झटके महसूस हुए, जिसके बाद लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर आए बाहर निकल आए। भूकंप के झटकों के बाद लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया था।

ये झटके दो बार महसूस किए गए। पहला झटका दोपहर 2 बजकर 25 मीनट पर महसूस हुआ, जिसकी तीव्रता 4.6 माई गई। जबकि, दूसरा झटका 6.2 तीव्रता के साथ दोपहर 2 बजकर 53 मीनट पर महसूस किया गया। भूकंप के झटके कई राज्यों में महसूस किए गए।

6.2 मापी गई तीव्रता

दिल्ली के साथ-साथ गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस बात की पुष्टि की है। क्योंकि भूकंप का केंद्र नेपाल में था, इस वजह से नेपाल के साथ लगते राज्यों और उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप झटके महसूस किए गए।

कैसे मापा जाता है भूकंप?

भूकंप के आकार की गणना के लिए रिक्टर पैमाने का उपयोग किया जाता है। रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल को इसी नाम से जाना जाता है। भूकंप मापने के लिए रिक्टर स्केल का उपयोग किया जाता है, जो 1 से 9 तक होता है। भूकंप के दौरान, पृथ्वी के भीतर से निकलने वाली ऊर्जा की मात्रा के जरिए इसे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप की तीव्रता का पता चलता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story