Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली : सनकी पिता ने पत्नी और तीन मासूम बेटियों का रेता गला, होली की खरीदारी के बाद पूरे परिवार को सुलाया मौत की नींद

Delhi Family Murder Case : राजधानी के चंदन पार्क इलाके में एक सिरफिरे पिता ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी हैं. वारदात के एक दिन पहले ही आरोपी ने पूरे परिवार को होली की शॉपिंग कराई थी, लेकिन देर रात हुए विवाद के बाद उसने इस खूनी खेल को अंजाम दिया. पुलिस को शक है कि आरोपी मुनचुन ने हत्या से पहले सभी को नशीला पदार्थ खिलाया था, फिलहाल वह फरार है जिसकी तलाश में पुलिस की 6 टीमें जुटी हैं.

दिल्ली : सनकी पिता ने पत्नी और तीन मासूम बेटियों का रेता गला, होली की खरीदारी के बाद पूरे परिवार को सुलाया मौत की नींद
X

दिल्ली : सनकी पिता ने पत्नी और तीन मासूम बेटियों का रेता गला, होली की खरीदारी के बाद पूरे परिवार को सुलाया मौत की नींद

By Uma Verma

Delhi man kills wife and three daughters : नई दिल्ली : देश की राजधानी के चंदन पार्क इलाके से एक ऐसा दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी का भी रूह कांप जाए. एक ही परिवार के चार सदस्यों—माँ और उसकी तीन नन्हीं बेटियों की उनके ही घर में गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस सामूहिक हत्याकांड का मुख्य संदेही कोई और नहीं, बल्कि परिवार का मुखिया मुनचुन केवट है, जो वारदात के बाद से फरार है.

सोते हुए काट दिया गला

बुधवार सुबह जब मुनचुन का 10 वर्षीय भतीजा अंकित उसके घर पहुँचा, तो वहां का नजारा देख उसकी चीख निकल गई. कमरे में फर्श पर बिछे बिस्तर पर अनीता 32 वर्ष और उसकी तीन बेटियां अनुष्का 5 वर्ष, मुस्कान 4 वर्ष और पल्लवी 3 वर्ष खून से लथपथ पड़ी थी. हैरानी की बात यह थी कि चारों के शव सोने की मुद्रा में थे, जिससे पुलिस को अंदेशा है कि हत्या से पहले मुनचुन ने खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाया था, ताकि गला काटते समय कोई शोर न मचे.

होली की खुशियां मातम में बदलीं

मूल रूप से बिहार के गया जिले का रहने वाला यह परिवार पिछले 10 सालों से साथ था. मुनचुन की जेठानी सोनी देवी ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों से बहुत प्यार करता था. मंगलवार को ही मुनचुन पूरे परिवार को बाजार ले गया था, जहाँ उसने सबके लिए होली के नए कपड़े और सामान खरीदा था. किसी को अंदाजा नहीं था कि जिस घर में होली की तैयारी चल रही थी, वहां चंद घंटों बाद खून की होली खेली जाएगी. बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो इस खूनी अंजाम तक पहुँच गया.

सीसीटीवी में कैद हुआ भागता हुआ आरोपी

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मुनचुन तड़के करीब 5 बजे घर से बाहर निकला. गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में वह भागता हुआ दिखाई दिया है. उसका मोबाइल फोन वारदात के बाद से ही बंद है, जिसकी आखिरी लोकेशन जहांगीरपुरी मिली है.

पुलिस की 6 टीमें तलाश में जुटीं

जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी के मुताबिक, आरोपी मुनचुन की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार में छापेमारी की जा रही है. कुल 6 टीमें इस गुत्थी को सुलझाने में लगी हैं. पुलिस ने मौके से खाने-पीने के सैंपल और अनीता का मोबाइल जब्त कर लिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि आखिर एक पिता ने अपने ही कलेजे के टुकड़ों की जान क्यों ले ली.

ऐसा ही एक मामला राजस्थान जालोर से आया था

राजस्थान के जालोर जिले के दासपा गांव से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई थी. सबको झकझोर कर रख दिया था. यहाँ 40 वर्षीय मंगलाराम पुरोहित नामक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपना आपा खो दिया और घर में सो रही अपनी पत्नी दाड़मी देवी के साथ दो मासूम बेटों, नीकू और हितेश की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी. हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद आरोपी भागा नहीं, बल्कि उसने खुद पुलिस को फोन कर अपने गुनाह की जानकारी दी और मौके पर ही सरेंडर कर दिया.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार में पिछले काफी समय से अंदरूनी कलह चल रही थी, जिससे मंगलाराम मानसिक तनाव में था. घटना की सूचना मिलते ही भीनमाल पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. गांव वालों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटे-मोटे झगड़े होते थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि एक पिता अपने ही बच्चों का काल बन जाएगा. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story