Begin typing your search above and press return to search.

Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल की ED रिमांड आज होगी खत्म, 2 बजे कोर्ट में होंगे पेश

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की रिमांड खत्म हो रही है. इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. आज कोर्ट में तय होगा कि केजरीवाल को बेल मिलेगी या फिर से उन्हें कस्टडी में भेजा जाएगा.

Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल की ED रिमांड आज होगी खत्म, 2 बजे कोर्ट में होंगे पेश
X
By Ragib Asim

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की रिमांड खत्म हो रही है. इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. आज कोर्ट में तय होगा कि केजरीवाल को बेल मिलेगी या फिर से उन्हें कस्टडी में भेजा जाएगा. बता दें कि दिल्‍ली के कथित शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीएम केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय की टीम 21 मार्च की रात को गिरफ्तार कर लिया था. उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया.

ट्रायल कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को 28 मार्च तक ED की हिरासत में भेजने का आदेश दिया था. जिसकी अवधि आज खत्म रही है. इसके बाद केजरीवाल को 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा. इसलिए केजरीवाल के लिए ये दिन काफी अहम माना जा रहा है. जहां कोर्ट तय करेगा कि केजरीवाल को बेल दे या फिर अभी ईडी की हिरासत में ही रखे.

बता दें कि ईडी की टीम में केजरीवाल से लंबी पूछताछ की उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उन्‍हें कोर्ट में पेश किया गया. जहां ईडी ने केजरीवाल की 10 दिनों की रिमांड मांगी थी. हालांकि, ट्रायल कोर्ट ने केजरीवाल को 6 दिन के लिए रिमांड में भेजने का आदेश दिया. इसकी अवधि आज समाप्त हो रही है. उसके बाद आज ही दोपहर दो बजे केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया जाएगा. जहां से उन्हें बेल मिलेगी या फिर अभी केजरीवाल को हवालात में ही गुजारनी होगी. ये सब तय हो जाएगा. ईडी एक बार फिर से उन्हें रिमांड पर देने की मांग भी कर सकती है. ऐसे में हर किसी की निगाहें आज कोर्ट के फैसले पर होंगी.

बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली. कल यानी 27 मार्च को दिल्‍ली हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल की ओर से दाखिल की गई उस याचिका पर सुनवाई हुई जिसमें उन्होंने ED की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए इसे निरस्‍त करने की मांग की थी. हालांकि, उच्च न्यायालय ने उन्हें राहत नहीं दी. ईडी की ओर से कोर्ट में एएसजी एसवी राजू कोर्ट में पेश हुए जबकि केजरीवाल की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी कोर्ट पहुंचे. सिंघवी ने ईडी की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए अपनी तरफ से पुरजोर दलील दी थी. हालांकि, उनकी दलीलों को खारिज कर दिया गया.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story