Begin typing your search above and press return to search.

Delhi Development Authority Recruitment: DDA में निकली 1383 सरकारी नौकरियां, इंजीनियर, पटवारी या ऑफिसर – जानें आप किस पद के लिए योग्य हैं?

Delhi Development Authority Recruitment: दिल्ली में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन खबर आई है। दिल्ली डेवलेपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने 2025 के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है, जिसके तहत कुल 1,383 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Delhi Development Authority Recruitment: DDA में निकली 1383 सरकारी नौकरियां, इंजीनियर, पटवारी या ऑफिसर – जानें आप किस पद के लिए योग्य हैं?
X
By Ragib Asim

Delhi Development Authority Recruitment: दिल्ली में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन खबर आई है। दिल्ली डेवलेपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने 2025 के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है, जिसके तहत कुल 1,383 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों में जूनियर इंजीनियर से लेकर पटवारी, नायब तहसीलदार, प्रोग्रामर और ऑफिसर जैसे ग्रुप ए, बी और सी के पद शामिल हैं।

DDA Recruitment 2025 हर शैक्षिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका लेकर आया है — चाहे आप 10वीं पास हों, ITI या डिप्लोमा किए हों या फिर ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन किया हो। DDA की यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

किन पदों के लिए हो रही है भर्ती? यहां देखें पूरी लिस्ट

इस बार DDA ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है, जिनमें शामिल हैं:

  • असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
  • जूनियर इंजीनियर
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड D
  • लीगल असिस्टेंट
  • पटवारी
  • नायब तहसीलदार
  • मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)
  • डिप्टी डायरेक्टर
  • असिस्टेंट डायरेक्टर
  • प्रोग्रामर
  • सर्वेयर
  • जूनियर ट्रांसलेटर
  • आर्किटेक्चरल असिस्टेंट
  • प्लानिंग असिस्टेंट
  • असिस्टेंट डायरेक्टर (मिनिस्टिरियल)
  • असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर

कौन कर सकता है आवेदन? जानिए योग्यता से जुड़ी सारी जानकारी

हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग तय की गई है। कुछ पदों के लिए सिर्फ 10वीं या ITI पास उम्मीदवार, तो कुछ के लिए इंजीनियरिंग डिग्री, लॉ ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की आवश्यकता होगी।

  • आयु सीमा: न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष (पद के अनुसार)।
  • वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अंतर्गत लेवल-1 से लेकर लेवल-11 तक का वेतन मिलेगा।

कैसे होगा चयन? जानिए पूरी चयन प्रक्रिया

DDA की यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट और मेरिट-बेस्ड होगी। चयन में मुख्य रूप से चार चरण शामिल हैं:

  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): पद के अनुसार विषयगत ज्ञान और सामान्य योग्यता की परीक्षा।
  • स्किल टेस्ट: टाइपिंग, ड्राफ्टिंग, CAD या अन्य तकनीकी कौशल का मूल्यांकन (जहां लागू)।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: आपकी उम्र, शिक्षा और अन्य प्रमाण-पत्रों की जांच।
  • इंटरव्यू: उच्च पदों के लिए उम्मीदवार की सोच, क्षमता और व्यवहार का आकलन।

DDA भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार DDA की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की तारीख और अन्य डिटेल्स के लिए वेबसाइट को नियमित चेक करते रहें।

मौका बार-बार नहीं आता!

अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो DDA की ये वैकेंसीज़ आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं। सही समय पर आवेदन करें, अपनी तैयारी तेज करें और एक सम्मानजनक सरकारी नौकरी की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story