Begin typing your search above and press return to search.

Delhi Crime News: महिला से दरिंदगी, दोस्त ने रेप के साथ महिला को किया प्रताड़ित, शरीर पर डाला गर्म दाल

Delhi Crime News: दिल्ली में पश्चिम बंगाल की युवती से रेप और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती का एक सप्ताह तक रेप किया और उसे प्रताड़ित भी किया।

Delhi Crime News: महिला से दरिंदगी, दोस्त ने रेप के साथ महिला को किया प्रताड़ित, शरीर पर डाला गर्म दाल
X
By Ragib Asim

Delhi Crime News: दिल्ली में पश्चिम बंगाल की युवती से रेप और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती का एक सप्ताह तक रेप किया और उसे प्रताड़ित भी किया। न्यूज 18 के मुताबिक, युवती दार्जिलिंग की रहने वाली है, जबकि आरोपी उत्तराखंड का निवासी पारस (28) है। पुलिस ने 30 जनवरी को शिकायत मिलने के बाद आरोपी को 2 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। युवती 20 प्रतिशत जल गई है और उसके शरीर पर चोट के 20 निशान हैं।

क्या है पूरा मामला?

युवती ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर 3-4 महीने पहले उसकी बातचीत पारस से शुरू हुई। पारस दिल्ली में एक भोजनालय में रसोइया है। युवती ने बताया कि उसे बेंगलुरु में घरेलू सहायक की नौकरी मिली थी। उसे जनवरी के पहले सप्ताह में वहां पहुंचना था। उसकी ट्रेन दिल्ली होकर बेंगलुरु जा रही थी। युवती ने यह बात पारस को बताई तो उसने दिल्ली में मिलकर जाने को कहा। इसके बाद युवती दिल्ली में उतरी।

युवती ने बताया कि पारस दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में किराए पर रहता है। उसने युवती से वहीं रुकने को कहा और नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। कुछ दिन साथ रहने के बाद पारस ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने एक सप्ताह तक रेप किया और शादी का दबाव डालने पर आरोपी ने उबलती दाल युवती पर डाल दी। इसके बाद युवती ने पुलिस को सूचना दी। गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।




Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story