Begin typing your search above and press return to search.

Delhi Crime News: रूम पार्टनर को पानी न देने के कारण गला घोंटकर हत्या, पंखे से लटकाया शव

Delhi Crime News: दिल्ली के निहाल विहार में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां पीने का पानी न देने पर 3 रूम पार्टनर के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें एक की हत्या कर दी गई।

Delhi Crime News: रूम पार्टनर को पानी न देने के कारण गला घोंटकर हत्या, पंखे से लटकाया शव
X
By Ragib Asim

Delhi Crime News: दिल्ली के निहाल विहार में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां पीने का पानी न देने पर 3 रूम पार्टनर के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें एक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी रचित के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के बाद फरार रचित के रूम पार्टनर अभयकांत मिश्रा और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। मिश्रा भी हरदोई का रहने वाला है। सभी एक ही रूम में रह रहे थे।

पुलिस ने बताया की तीनों इलाके में स्थित ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनी में काम करते हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 10 जनवरी को रचित के साथ दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान अभय ने रचित से पीने के लिए पानी मांगा, लेकिन रचित ने मना कर दिया। इस दौरान अभय और नाबालिग ने मिलकर रचित का गला घोंट दिया और शव को रस्सी के सहारे पंखे से लटका दिया।

आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या का रूप दिया

पुलिस ने बताया कि उनको 11 जनवरी को इलाके में युवक की खुदकुशी की जानकारी मिली थी। मौके पर शव छत के पंखे की रॉड से लटका मिला। पुलिस को छत की ऊंचाई और आसपास स्टूल न होने से मामला गड़बड़ लगा। उन्होंने शव उतरवाकर देखा तो उसके गले में निशान पड़े थे। इस दौरान मकान मालिक ने बताया कि रचित के साथ रहने वाले 2 रूम पार्टनर गायब हैं। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों को पकड़ा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story