Begin typing your search above and press return to search.

Delhi Crime News: उत्तम नगर इलाके में झगड़े के बाद व्यक्ति पर भारी पत्थर से हमला, हो गई मौत

Delhi Crime News: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में झगड़े के कारण 24 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान शुभम के रूप में हुई।

Delhi Crime News: उत्तम नगर इलाके में झगड़े के बाद व्यक्ति पर भारी पत्थर से हमला,  हो गई मौत
X
By Ragib Asim

Delhi Crime News: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में झगड़े के कारण 24 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान शुभम के रूप में हुई। द्वारका के डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने कहा कि रविवार रात करीब 9:30 बजे उत्तम नगर में मेट्रो पिलर नंबर-714 के पास झगड़े की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि जब शुभम दो लोगों के साथ एक शराब की दुकान के ऊपर स्थित भोजनालय में था तो उनका प्रधुम्न उर्फ संधू और उसके दोस्त से झगड़ा हो गया।

डीसीपी ने कहा, "शुभम और उसके दोस्त वहां से चले गए। लेकिन, बाद में प्रद्युम्न और उसके दोस्त ने शुभम पर उस समय हमला कर दिया, जब वह वहीं पास में बैठा था। उन्होंने शुभम को भारी पत्थर से मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।"

डीसीपी ने कहा, "हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी प्रद्युम्न को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है, जिसकी पहचान कर ली गई है।" डीसीपी ने कहा कि पुलिस व्यक्तिगत दुश्मनी समेत सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story