Begin typing your search above and press return to search.

Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता थोड़ी देर में लेंगी दिल्ली सीएम पद की शपथ, दिल्ली में 26 साल बाद मिला सत्तासुख

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री बनाने पर फैसला हुआ है।

Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता थोड़ी देर में लेंगी दिल्ली सीएम पद की शपथ, दिल्ली में 26 साल बाद मिला सत्तासुख
X
By Ragib Asim

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री बनाने पर फैसला हुआ है। वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इसके अलावा खबर है कि बीजेपी प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम और विजेंद्र गुप्ता विधानसभा स्पीकर होंगे। हालांकि, इसकी अभी भाजपा की ओर से पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी की सरकार में 7 मंत्री बनाए जा सकते हैं। अब सभी विधायक और विधायक दल के नेता एलजी ऑफिस जाएंगे। वहां पर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। एलजी विधायक दल के नेता को सरकार बनाने का न्योता देंगे। वहीं गुरुवार दोपहर 12 बजे तय समय पर शपथ ग्रहण होगा।

पार्टी ने रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया था। दोनों ने विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के सभी विधायकों से एक-एक करके बात की। इसके बाद विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, फिर सीएम के नाम का ऐलान किया गया।

सीएम चयनित होने पर रेखा गुप्ता ने कहा कि मुझ पर विश्वास कर मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपके इस विश्वास और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। मैं संकल्प लेती हूं कि दिल्ली के हर नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगी। दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए मैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।

50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM होंगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP से जुड़ी हैं। दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

रेखा गुप्ता का सियासी सफर

रेखा गुप्ता बचपन में पढ़ाई-लिखाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन (आरएसएस) के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गई थीं। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान वह दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीतने में सफल रहीं। 1995-96 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं। रेखा ने इसके बाद एलएलबी तक की पढ़ाई पूरी की।

पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और यहां सचिव पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई। 2007 में वह उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनीं। वहीं, 2007-09 तक एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं। 2009 में उन्हें दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा का महासचिव बनाया गया। 2012 में वह उत्तरी पीतमपुरा वॉर्ड-54 से फिर पार्षद बनीं।

रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से चुनाव में उतारा गया। जहां 2015 में उन्हें आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी ने करीब 11 हजार वोटों से हराया तो वहीं 2020 में उनकी हार का अंतर 3400 वोट के करीब था। 2025 के विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हरा दिया। उन्हें 68,200 वोट मिले थे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story