Begin typing your search above and press return to search.

Delhi Chunav 2025 Result: दिल्ली में नतीजों से पहले ड्रामा, अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ACB की टीम, जानिए क्या है पूरा मामला?

Delhi Chunav 2025 Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले ही राजधानी में सियासी बवाल मच गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से लगाए गए खरीद-फरोख्त के आरोपों पर भाजपा हमलावर हो गई है।

Delhi Chunav 2025 Result: दिल्ली में नतीजों से पहले ड्रामा, अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ACB की टीम, जानिए क्या है पूरा मामला?
X
By Ragib Asim

Delhi Chunav 2025 Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले ही राजधानी में सियासी बवाल मच गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से लगाए गए खरीद-फरोख्त के आरोपों पर भाजपा हमलावर हो गई है। उसने इस मामले में विनय कुमार सक्सेना से शिकायत की है। इधर, उपराज्यपाल ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को मामले की जांच सौंप दी। इसके बाद ACB टीम केजरीवाल के घर पहुंच गई, लेकिन उसे घर में घुसने से रोक दिया गया।

दरअसल, केजरीवाल ने गुरुवार रात एक्स पर लिखा, 'कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी (भाजपा का संदर्भ) की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं। पिछले 2 घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि AAP छोड़कर उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ रुपये देंगे। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है?'

केजरीवाल की ओर से लगाए गए आरोप के बाद दिल्ली भाजपा के महासचिव विष्णु मित्तल ने शुक्रवार को उपराज्यपाल सक्सेना को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने दिल्ली भाजपा पर जितने भी आरोप लगाए हैं, वो पूरी तरह झूठे और निराधार हैं। उन्होंने ये आरोप भाजपा की छवि खराब करने और मतदान खत्म करने के तुरंत बाद दिल्ली में दहशत और अशांति की स्थिति पैदा करने के इरादे से लगाए हैं।

भाजपा की शिकायत के बाद उपराज्यपाल सक्सेना के प्रमुख सचिव ने तत्काल कदम उठाते हुए मामले की ACB से जांच कराने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा दिया। उन्होंने मुख्य सचिव को मामले की जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। इसके बाद मुख्य सचिव ने ACB को कार्रवाई का आदेश दे दिया। ऐसे में ACB की टीम पूछताछ के लिए केजरीवाल के साथ सांसद संजय सिंह के घर पहुंच गई, लेकिन वहां भी विवाद हो गया।

उपराज्यपाल के आदेश पर जब ACB की टीम केजरीवाल के आवास पहुंची तो उसे घर में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इससे विवाद और बढ़ गया। केजरीवाल का प्रतिनिधित्व करने वाले एक वकील ने कहा कि इस मामले में ACB के पास कार्रवाई करने का कोई अधिकार नहीं है। उनके पास मामले से जुड़े कोई आवश्यक दस्तावेज तक नहीं है। यह सब भाजपा द्वारा राजनीतिक ड्रामा रचने की साजिश के अलावा और कुछ नहीं है।

एग्जिट पोल में क्या लगाया गया है अनुमान?

  • चाणक्य स्ट्रेटजीस के मुताबिक, भाजपा को 39-44, AAP को 25-28 और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने का अनुमान हैं।
  • पी-मार्क सर्वे के में AAP को 21-31, भाजपा को 39-49 और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने की संभावना है।
  • पीपुल्स पल्स ने AAP को 10-19, कांग्रेस को 0 और भाजपा को 51-60 सीटें मिलने के आसार जताए हैं।
  • पीपुल्स इनसाइट ने AAP को 25-29, भाजपा को 40-44 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने की संभावना है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story