Begin typing your search above and press return to search.

Delhi BMW Accident: कौन हैं गगनप्रीत मक्कड़, जिसकी BMW की टक्कर से हुई वित्त मंत्रालय अधिकारी की मौत?

Delhi BMW AccidentL: दिल्ली के धौला कुआं इलाके में सोमवार सुबह हुए BMW हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में वित्त मंत्रालय (नॉर्थ ब्लॉक) के उप सचिव नवजोत सिंह (52) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी संगीता (50) गंभीर रूप से घायल हैं।

Delhi BMW Accident: कौन हैं गगनप्रीत मक्कड़, जिसकी BMW की टक्कर से हुई वित्त मंत्रालय अधिकारी की मौत?
X
By Ragib Asim

Delhi BMW AccidentL: दिल्ली के धौला कुआं इलाके में सोमवार सुबह हुए BMW हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में वित्त मंत्रालय (नॉर्थ ब्लॉक) के उप सचिव नवजोत सिंह (52) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी संगीता (50) गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे में शामिल BMW कार की चालक महिला गगनप्रीत मक्कड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
कैसे हुआ था हादसा?
नवजोत सिंह अपनी पत्नी संगीता के साथ बाइक पर बंगला साहिब गुरुद्वारे से घर लौट रहे थे। तभी रिंग रोड पर तेज रफ्तार BMW ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। कार में सवार दंपत्ति गगनप्रीत मक्कड़ और पति परीक्षित मक्कड़ भी घायल हुए। दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि BMW डिवाइडर से टकराने के बाद एक बस से जा भिड़ी। गंभीर रूप से घायल नवजोत और संगीता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नवजोत ने रस्ते में ही ही दम तोड़ दिया।
संगीता का गंभीर आरोप
नवजोत सिंह की पत्नी संगीता ने बयान दिया कि BMW चालक गगनप्रीत लापरवाही से गाड़ी चला रही थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद उन्हें पास के किसी अस्पताल की जगह 19 किलोमीटर दूर GTB नगर स्थित न्यू लाइफ अस्पताल ले जाया गया, जबकि उनके पति की हालत बेहद नाजुक थी। संगीता ने पुलिस को बताया “मैं होश में थी और बार-बार पास के अस्पताल ले जाने की गुहार लगा रही थी, लेकिन गगनप्रीत ने मेरी बात नहीं मानी। मेरे पति की जान बचाई जा सकती थी।”
कौन हैं गगनप्रीत मक्कड़?
गगनप्रीत और उनके पति परीक्षित मक्कड़ दिल्ली के निवासी हैं। दोनों का परिवार घोड़ों के लिए चमड़े की काठी, सीट, कवर और बेल्ट बनाने का व्यवसाय करता है। हादसे के दिन गगनप्रीत कार चला रही थी, जबकि उनके पति पीछे की सीट पर बैठे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गगनप्रीत के पिता की पहचान GTB नगर के न्यू लाइफ अस्पताल के मालिकों में से है, और इसी कारण घायल दंपत्ति को वहां ले जाया गया।
पुलिस की पूछताछ में गगनप्रीत ने कहा कि हादसे के बाद वह खुद भी घबरा गई थी और केवल न्यू लाइफ अस्पताल के बारे में जानती थीं। उस ने पुलिस को बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान उसके बच्चे भी इसी अस्पताल में भर्ती रहे थे, इसलिए उसी का नाम उनके दिमाग में आया।
नवजोत सिंह के बेटे नवनूर सिंह ने भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद कागजी कार्रवाई में अनियमितता हुई और परिवार को आरोपी महिला की पहचान स्पष्ट रूप से नहीं बताई गई।
पुलिस की कार्रवाई
धारा 281 – लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाना
धारा 125B – दूसरों की जान को खतरे में डालना
धारा 105 – गैर-इरादतन हत्या
धारा 238 – अपराध के साक्ष्य को नष्ट करना
मेडिकल जांच में गगनप्रीत के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई है। अब पुलिस उनके पति परीक्षित का बयान दर्ज करेगी, जैसे ही उनकी तबीयत ठीक होती है। पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका पर नोटिस जारी कर दिया है। इस पर 17 सितंबर को सुनवाई होगी, उसी दिन गगनप्रीत को फिर पेश किया जाएगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story