Begin typing your search above and press return to search.

Delhi Bjp Chief Virendra Sachdeva: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने यमुना में लगाई डुबकी, स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती

Delhi Bjp Cheif Virendra Sachdeva: दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को यमुना में डुबकी लगाकर आम आदमी पार्टी (AAP) नेताओं को चुनौती दी। आईटीओ छठ घाट पर सचदेवा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने का आमंत्रण दिया था।

Delhi Bjp Chief Virendra Sachdeva: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने यमुना में लगाई डुबकी, स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती
X
By Ragib Asim

Delhi Bjp Cheif Virendra Sachdeva: दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को यमुना में डुबकी लगाकर आम आदमी पार्टी (AAP) नेताओं को चुनौती दी। आईटीओ छठ घाट पर सचदेवा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने का आमंत्रण दिया था। बीजेपी ने उनके लिए रेड कारपेट पर दो कुर्सियां भी रखीं। सचदेवा का कहना है कि उन्होंने यह कदम दिल्ली सरकार द्वारा यमुना को स्वच्छ बनाने के वादों की असलियत उजागर करने के लिए उठाया है। डुबकी लगाने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई, जिससे उन्हें त्वचा में खुजली, लाल रैशेस और सांस लेने में हल्की तकलीफ होने लगी।

स्वास्थ्य बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

दिल्ली बीजेपी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी कि वीरेंद्र सचदेवा की तबियत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी त्वचा की समस्या और सांस लेने में परेशानी का इलाज किया गया। पार्टी ने कहा कि सचदेवा को इस डुबकी से पहले ऐसी कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी, और यह समस्या यमुना में डुबकी लगाने के तुरंत बाद उत्पन्न हुई।

केजरीवाल पर निशाना

वीरेंद्र सचदेवा ने इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल ने वादा किया था कि 2025 से पहले यमुना पूरी तरह से साफ हो जाएगी, ताकि छठ के पर्व पर लोग सुरक्षित तरीके से अर्घ्य दे सकें। सचदेवा ने इस वादे की याद दिलाते हुए कहा कि केजरीवाल ने अपनी बात नहीं निभाई, और बीजेपी ने यही दिखाने के लिए यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी थी।

यमुना की सफाई पर सवाल

सचदेवा का आरोप है कि यमुना की सफाई के नाम पर दिल्ली की जनता को धोखा दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को यमुना की सफाई के लिए पिछले आठ सालों में 8500 करोड़ रुपये दिए, लेकिन यमुना की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। सचदेवा ने आरोप लगाया कि यमुना इतनी प्रदूषित है कि इसका पानी छूने मात्र से त्वचा में खुजली होती है।

यमुना में डुबकी लगाने की दी चुनौती

बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के इस कदम ने एक बार फिर यमुना की सफाई के मुद्दे को चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि आम आदमी पार्टी के नेता, खासकर मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल इस चुनौती का जवाब कैसे देते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story