Begin typing your search above and press return to search.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका! 7 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। एक ही दिन में AAP के 7 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका! 7 विधायकों ने छोड़ी पार्टी
X
By Ragib Asim

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। एक ही दिन में AAP के 7 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। महरौली, त्रिलोकपुरी, जनकपुरी, बिजवासन, पालम, आदर्श नगर और कस्तूरबा नगर विधानसभा से AAP विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। महरौली विधानसभा सीट से AAP विधायक नरेश यादव ने कहा कि AAP पार्टी अब पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है।

किन-किन विधायकों ने दिया इस्तीफा?

त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित महरौलिया, जनकपुरी से राजेश ऋषि, कस्तूरबा नगर से विधायक मदनलाल, पालम से विधायक भावना गौड़, महरौली से विधायक नरेश यादव, आदर्श नगर से विधायक पवन शर्मा और बिजवासन से विधायक बीएस जून ने पार्टी छोड़ दी है। विधायकों ने अपने पत्र में कहा कि AAP जिस ईमानदार विचारधारा पर बनी थी, उस विचारधारा से पार्टी अब पूरी तरह भटक चुकी है और पार्टी की यह दुर्दशा देखकर मन बहुत दुखी है।

विधायक महरौलिया ने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा। उन्होंने लिखा, "मैं अन्ना आंदोलन के समय 15 साल पुरानी नौकरी छोड़कर, ये सोचकर आपके साथ जुड़ा था कि हजारों सालों से छुआछूत, भेदभाव और शोषण का दंश झेलते आ रहे मेरे समाज की आप शायद बराबरी का दर्जा व सामाजिक न्याय दिलाकर बाबा साहेब के सपनों को सरकार करेंगे। बावजूद इसके ना तो ठेकेदारी प्रथा बंद हुई और ना ही 20-20 साल से कच्ची नौकरी करने वालों को पक्का किया गया।"

बता दें कि इन सभी विधायकों के टिकट कट गए थे। पालम विधायक भावना गौड़ ने इस्तीफे में लिखा है कि उनका अब अरविंद केजरीवाल और AAP में भरोसा नहीं रहा है, इसलिए वे इस्तीफा दे रही हैं। आदर्श नगर के विधायक पवन शर्मा ने AAP को भटका हुआ बताते हुए इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने लिखा कि AAP ईमानदारी वाली विचारधारा से भटक गई है और पार्टी की दुर्दशा देखकर वे दुखी हैं।

यादव ने अपने इस्तीफे में क्या कहा?

यादव ने 'एक्स' पर इस्तीफे का ऐलान करते हुए लिखा, 'मैंने AAP ईमानदारी की राजनीति के लिए जॉइन की थी, लेकिन आज कहीं भी ईमानदारी नजर नहीं आ रही है। मैंने महरौली विधानसभा सीट पर पिछले 10 साल से लगातार 100 फीसदी से ज्यादा ईमानदारी से काम किया है। महरौली की जनता जानती है कि मैंने ईमानदारी की राजनीति, अच्छे व्यवहार की राजनीति और काम की राजनीति की है, लेकिन AAP अब पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है।'

दिल्ली में 5 फरवरी को होगा मतदान

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना की जाएगी। यहां AAP, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ मतदाता है, जिनमें 8.49 लाख पुरुष, जबकि 71.74 लाख महिलाएं हैं। पिछले 2 चुनावों में यहां AAP ने बड़ी जीत दर्ज की है। 2020 में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं जीता था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story