Begin typing your search above and press return to search.

CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुआ हमला, जनसुनवाई के दौरान हुई घटना..... जानिए अब कैसी हैं CM?

CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने अचानक हमला कर दिया है।

CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुआ हमला, जनसुनवाई के दौरान हुई घटना..... जानिए अब कैसी हैं CM
X
By Ragib Asim

CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने अचानक हमला कर दिया है। आपको बता दें रेखा गुप्ता आज 20 सितंबर अपने कैंप ऑफिस में जनसुनवाई कर रही थीं इसी दौरान उन पर यह हमला कर दिया गया।

इस घटना के बाद वहां मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार भी कर लिया है। युवक से पुलिस की पूछताछ जारी है। हालांकि अभी तक हमले की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि सीएम आवास (CM Awas) पर बुधवार 20 अगस्त को सुबह जनसुनवाई चल रही थी। उसी वक्त एक व्यक्ति वहां आया, जोर से चिल्लाने लगा और उन्हें थप्पड़ मारा। इसके बाद उसने गाली-गलौज भी की।

भाजपा ने ने क्या कहा?

दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि मुख्यमंत्री गुप्ता अपनी साप्ताहिक जनसुनवाई कर रहीं थीं, तभी उनको एक व्यक्ति ने थप्पड़ मारा है। उन्होंने बताया कि हमले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ हो रही है। दिल्ली सरकार के मंंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि मुख्यमंत्री लगातार जनता के बीच जा रही हैं, जिससे राजनीतिक पार्टियां खफा हैं। उन्होंने इस हमले को राजनीतिक से प्रेरित साजिश करार दिया है।

कांग्रेस ने ने बोला हमला

दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष देवेंदर यादव ने इसे सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला बताया है, साथ ही महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करते हैं, और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है, लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story