Begin typing your search above and press return to search.

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट में आज केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई, रिमांड के फैसले को हाईकोर्ट में दी है चुनौती

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट आज, यानी बुधवार को सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगा। उन्होंने ईडी की गिरफ्तारी और रिमांड के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट में आज केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई, रिमांड के फैसले को हाईकोर्ट में दी है चुनौती
X
By Ragib Asim

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट आज, यानी बुधवार को सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगा। उन्होंने ईडी की गिरफ्तारी और रिमांड के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल, वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। ईडी की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने 23 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

ईडी का जवाब

उसके बाद कोर्ट ने मामले में ईडी को नोटिस जारी कर 2 अप्रैल तक जवाब मांगा था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कल, यानी गुरुवार, 2 अप्रैल की शाम में कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया। इसमें एजेंसी ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की थी।

प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को दिल्ली शराब घोटाले के रुपयों का सबसे ज्यादा फायदा मिला है। इस पैसे को 'आप' ने गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में खर्च किया। ईडी ने बताया कि पार्टी ने शराब घोटाले के लगभग 45 करोड़ रुपए गोवा चुनाव में खर्च किए थे।

गिरफ्तारी और आरोप

21 मार्च को गिरफ्तार किए गए थे केजरीवाल। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनसे दो घंटे पूछताछ की गई। उसके बाद उन्हें उनके घर से हिरासत में ले लिया गया। उसके बाद 22 मार्च के केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया गया। 28 मार्च को कोर्ट ने एक बार फिर से उनकी रिमांड बढ़ाकर 1 अप्रैल कर दी। इसके बाद 1 अप्रैल को कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। एक अप्रैल से केजरीवाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story