Begin typing your search above and press return to search.

AAP Protest Updates: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, PM आवास पर सुरक्षा बढ़ाई, 3 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

AAP Protest Updates: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) आज (26 मार्च) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का घेराव करेगी। इसके बाद पुलिस ने मोदी के आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी है, वहीं राजधानी के दूसरे इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

AAP Protest Updates: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, PM आवास पर सुरक्षा बढ़ाई, 3 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
X
By Ragib Asim

AAP Protest Updates: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) आज (26 मार्च) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का घेराव करेगी। इसके बाद पुलिस ने मोदी के आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी है, वहीं राजधानी के दूसरे इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास के आसपास धारा 144 लगा दी है। आज AAP की केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी है।

दिल्ली यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री आवास के आसपास (दंड प्रक्रिया संहिता की) धारा 144 पहले से लागू है और किसी को भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। देश में कहीं भी सुरक्षा की दृष्टि को लेकर संदेह होता है, उसके लिए धारा 144 लागू होती है। इससे लोगों को एक साथ रहने की आजादी नहीं रहती है।

3 मेट्रो स्टेशनों के गेट किए बंद

दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों से 3 मेट्रो स्टेशन के गेट बंद किये हैं। बयान में बताया गया, "लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक के गेट नंबर 3 और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 पर प्रवेश/निकास अगली सूचना तक बंद रहेगा।"

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP ने एक 'DP बदलो अभियान' भी शुरू किया है। इसके तहत AAP के सभी नेता अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर केजरीवाल की प्रोफाइल फोटो लगा रहे हैं। नेताओं द्वारा लगाई गई DP में AAP ने 'मोदी का सबसे बड़ा डर- केजरीवाल' का नारा दिया है। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी ने इस अभियान की घोषणा की। उनके मुताबिक, यह सोशल मीडिया अभियान केजरीवाल की प्रेरणा को घर-घर तक पहुंचाएगा

इससे अलग, हाल ही में INDIA गठबंधन ने भी 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इस रैली का आयोजन किया जाएगा।

केजरीवाल जेल से ही सरकार चला रहे हैं। उन्होंने बीते रविवार सुबह जेल से ही अपना पहला आदेश जारी किया था। केजरीवाल की ओर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिमांड में रहते हुए सरकारी आदेश जारी किए जाने का जांच एजेंसी ने संज्ञान लिया है। इसी बीच केजरीवाल ने अपना दूसरा निर्देश जारी कर दिया है और यह ऐसे समय पर जारी किया गया है, जब ED की हिरासत से उनके पहले संदेश पर विवाद खड़ा हो गया है।

दरअसल, दिल्ली सरकार ने नवंबर, 2021 में नई शराब नीति लागू की थी। इसमें शराब के ठेके निजी कंपनियों को दिए गए थे। ED ने अदालत में कहा है कि केजरीवाल 'दिल्ली आबकारी नीति' घोटाले के सरगना और मुख्य साजिशकर्ता हैं। जांच एजेंसी का आरोप है कि केजरीवाल कुछ व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने की साजिश में शामिल थे। 21 मार्च को ED ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया था और वे 28 मार्च तक ED की रिमांड पर हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story