Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली LIVE : CM भूपेश की राहुल गांधी से मुलाकात जारी, प्रियंका भी बैठक में मौजूद…..उधर सिंहदेव ने मुलाकात को लेकर दिया ये बयान…..AICC पहुंच रहे हैं कांग्रेसी विधायक …

दिल्ली LIVE : CM भूपेश की राहुल गांधी से मुलाकात जारी, प्रियंका भी बैठक में मौजूद…..उधर सिंहदेव ने मुलाकात को लेकर दिया ये बयान…..AICC पहुंच रहे हैं कांग्रेसी विधायक …
X
By NPG News

रायपुर 27 अगस्त 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राहुल गांधी से मुलाकात शुरू हो गयी है। अब से कुछ देर पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राहुल गांधी के बंगले पर पहुंचे हैं। हालांकि बैठक में राहुल गांधी के अलावे कौन-कौन मौजूद हैं, इस बारे में किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आयी है। इधर बैठक में ही प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। बैठक में राहुल गांधी, भूपेश बघेल के अलावे केसी बेणुगोपाल, पीएल पुनिया और प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं।

इधर दिल्ली में ही मौजूद टीएस सिंहदेव अब से कुछ देर बाद दिल्ली में छत्तीसगढ़ सदन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से खुलकर तो बातें नहीं की, लेकिन उनसे जब राहुल गांधी और अन्य नेताओं से मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि …

“मुझे किसी ने समय नहीं दिया है”

आपको बता दें कि पुनिया के बाद अब विधायकों का दल एआईसीसी पहुंच रहा है, जहां वो केसी बेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे और अपनी भावनाओं से अवगत करायेंगे। माना जा रहा है कि 50 से ज्यादा विधायक बेणुगोपाल के सामने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से समर्थन में अपनी बात कह सकते हैं।

Next Story