Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली चुनाव अपडेट: वोट शेयर में आप की झाड़ू 52 प्रतिशत पर क़ाबिज़..भाजपा 41 फ़ीसदी तो कांग्रेस चार फ़ीसदी पर थमी रुझान में केजरीवाल को 52 .. भाजपा 18, कांग्रेस शून्य

दिल्ली चुनाव अपडेट: वोट शेयर में आप की झाड़ू 52 प्रतिशत पर क़ाबिज़..भाजपा 41 फ़ीसदी तो कांग्रेस चार फ़ीसदी पर थमी रुझान में केजरीवाल को 52 .. भाजपा 18, कांग्रेस शून्य
X
By NPG News

रायपुर,11 फ़रवरी 2020। दिल्ली का महासंग्राम जारी है और रुझानों में अब भी केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की बढ़त बहूमत के जादुई संख्या से बहुत आगे है। भाजपा के लिए यह चुनाव इस लिहाज़ से बेहतर है कि पिछली बार तीन पर सिमटी भाजपा फ़िलहाल रुझान में ही सही पर 18 पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस के खाते में एक बार फिर शून्य ने जगह बनाई है।
फ़िलहाल जो वोटिंग शेयर है उसमें भी साफ़ समझ आ रहा है कि आम आदमी पार्टी ने समूचे विपक्ष झाड़ू ही फेर दिया है। आप को अकेले बावन फ़ीसदी वोट शेयर हासिल हुए हैं भाजपा समेत पूरा विपक्ष 48 फ़ीसदी पर जा टिका है।आम आदमी पार्टी को 52 फ़ीसदी वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस को महज़ 4.82 प्रतिशत। भाजपा को पंक्तियों के लिखे जाने तक जो वोट शेयर मिलते दिख रहा है वो 42.51 फ़ीसदी है।
मौजूदा परिस्थितियों में अगर यह कहा जाए कि केजरीवाल के काम पर दिल्ली मोहर लगा चुकी है तो यह अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए। हालाँकि मौजूदा रुझान यदि अंतिम नतीजों में बदले तो यह निश्चित रुप से कहा जा सकेगा कि बीते चुनाव के मुक़ाबले इस चुनाव में केजरीवाल की पार्टी ने पंद्रह सीटों को खो दिया है और इतनी ही सीटों का लाभ भाजपा को मिल गया है।

Next Story