Begin typing your search above and press return to search.

दीपिका पादुकोण ने खरीदा सामान, लोग करने लगे ट्रोल… पूछा-क्या भाव है…

दीपिका पादुकोण ने खरीदा सामान, लोग करने लगे ट्रोल… पूछा-क्या भाव है…
X
By NPG News

मुंबई 30 जनवरी 2021. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण शुक्रवार को किराना का सामान लेती नजर आई थीं। यूं तो एक सिलेब्रिटी का आम आदमी की तरह जरूरी कामों को करना अच्छी बात है, लेकिन इसे लेकर कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने जेएनयू के मसले से इसे जोड़ते हुए कहा है कि यह उनका पीआर स्टंट है। यूजर ने ट्विटर पर लिखा है, ‘दीपिका पादुकोण खाना भी खाती है तो पीआर के साथ खाती है। हद है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘फ्लॉप फिल्म करो, जेएनयू जाओ। फिर यही दिन आएंगे, जब सामान खरीदने का भी मीडिया कवरेज कराना पड़ेगा आपको दीपिका पादुकोण।’

वहीं एक यूजर ने दीपिका पादुकोण को ट्रोल करते हुए पूछा है कि टमाटर का क्या भाव है? एक तरफ कुछ यूजर उन्हें ट्रोल करते दिखे तो कुछ लोग यह कहते दिखे कि शायद दीपिका पादुकोण पति के लिए कोई विशेष डिश तैयार करने वाली हैं। दरअसल दीपिका पादुकोण शुक्रवार को एक शॉपिंग मॉल के बाहर ग्रॉसरी की खरीद के बाद नजर आई थीं। इस दौरान उनके हाथ में कुछ कैरी बैग भी थे। इसके बाद वह पति रणवीर सिंह के साथ डिनर करती हुई एक रेस्तरां में दिखी थीं। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इंस्टाग्राम, ट्विटर समेत सोशल मीडिया से अपनी सभी पुरानी पोस्ट्स को हटा दिया था। इसके बाद से वह अब एक ऑडियो डायरी के नाम से कार्यक्रम कर रही हैं।

पेशवर तौर पर बात करें तो दीपिका पादुकोण फिलहाल पठान मूवी की शूटिंग में बिजी हैं। इस ऐक्शन मूवी में उनके साथ एक्टर शाहरुख खान नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह एक और फिल्म कर रही हैं, जिसमें वह अमिताभ बच्चन और बाहुबली फेम एक्टर प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं।

Next Story