Begin typing your search above and press return to search.
दीपक कर्मा की कोरोना से मौत……पिछले कई दिनों से थे हॉस्पिटल में भर्ती…… एयर एम्बुलेंस से रायपुर किया गया था शिफ्ट

रायपुर 6 मई 2021। कांग्रेस नेता दीपक कर्मा का निधन हो गया। बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक पिछले कई दिनों से कोरोना से पीड़ित थे। आज तड़के करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 3 दिन पहले ही उन्हें राजधानी के निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
रायपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए थे। विधायक देवती कर्मा के बेटे दीपक का पहले जगदलपुर के अस्पताल में इलाज चला, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर होती चली गयी।
उनके लंस में गंभीर इन्फेक्शन पाया गया था। जिसके बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से जगदलपुर से रायपुर शिफ्ट किया गया था।
Next Story
