Begin typing your search above and press return to search.

केंद्रीय मंत्री का निधन : केंद्रीय मंत्री का इलाज के दौरान निधन… बेटे ने ट्वीट कर दी जानकारी… लिखा- पापा इस दुनिया में नहीं हैं

केंद्रीय मंत्री का निधन : केंद्रीय मंत्री का इलाज के दौरान निधन… बेटे ने ट्वीट कर दी जानकारी… लिखा- पापा इस दुनिया में नहीं हैं
X
By NPG News

नयी दिल्ली 8 अक्टूबर 2020। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान नहीं रहे हैं। आज शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे और LJP के अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा है…”पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे” । पिछले कुछ दिन से वो बीमार चल रहे थे। हाल के दिनों में उनका आपरेशन भी हुआ था। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान 74 साल के थे। बिहार में दलित वर्ग के बड़े नेता के रूप में पहचान रखने वाले रामविलास पासवान लगभग हर मंत्रिमंडल में केंद्रीय मंत्री रहे।

बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले रामविलास पासवान का जाना बिहार की राजनीति में बड़ा शून्य होगा। हाल ही में एलजेपी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के इंकार कर दिया था और भाजपा के साथ सरकार बनाने का दावा किया था।

उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। चिराग ने ट्वीट करते हुए रामविलास पासवान के साथ अपनी एक बचपन की फोटो साझा की है।उन्होंने लिखा है, ‘पापा… अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा हमारे साथ हैं।’ केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता रामविलास पासवान लंबे समय से बीमार थे। कुछ दिनों पहले उनके दिल का ऑपरेशन हुआ था। उन्होंने कई सरकारों में मंत्री पद संभाला था।

Next Story