Begin typing your search above and press return to search.

दो सगे भाई सहित तीन बच्चे की मौतः नहाने गये तीन बच्चे नदी में डूबे, घंटो मशक्कत के बाद गहरे पानी से निकाला गया शव

दो सगे भाई सहित तीन बच्चे की मौतः नहाने गये तीन बच्चे नदी में डूबे, घंटो मशक्कत के बाद गहरे पानी से निकाला गया शव
X
By NPG News

बलरामपुर 30 जून 2021। नहाने गये दो सगे भाई सहित तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के चनान नदी की है। तीनों बच्चे के शव को निकालकर पोस्टमार्टमे के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक बलरामपुर नवडीह गांव के तीन बच्चे दिनेश 10 वर्ष, भाई प्रियांशु 7 वर्ष और दोस्त रंजीत 7 वर्ष परिजनों को बिना बताए आज सुबह चनान नदी नहाने के लिए आये थे। इस दौरान तीनों एक साथ नदी में कूद गये। कुछ देर बाद तीनों गहरे पानी में डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख इसकी सूचना आसपास के लोगों ने कोतवाली थाना को दी, तबतक के तीनों बच्चें डूब चुके थे।
इधर सूचना के बाद मौके पर गोताखोर की टीम और पुलिस की टीम पहुंची। टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद तीनों बच्चें के शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं इस घटना की सूचना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Next Story