Begin typing your search above and press return to search.

मशहूर डॉक्टर की कोरोना से मौत : कोरोना काल में मसीहा बनकर आये थे सामने……हज़ारों का फ्री में किया इलाज, वीडियो के जरिये भी बीमारी से बचने का बताते रहे उपाय…..15 दिन से पदमश्री से सम्मानित डॉक्टर अस्पताल में थे भर्ती

मशहूर डॉक्टर की कोरोना से मौत : कोरोना काल में मसीहा बनकर आये थे सामने……हज़ारों का फ्री में किया इलाज, वीडियो के जरिये भी बीमारी से बचने का बताते रहे उपाय…..15 दिन से पदमश्री से सम्मानित डॉक्टर अस्पताल में थे भर्ती
X
By NPG News

नई दिल्ली 18 मई 2021।इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) के पूर्व निदेशक और पद्मश्री डॉ. के के अग्रवाल का निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से कोरोन संक्रमण से जूझ रहे थे। संक्रमण गंभीर होने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। डॉ. के के अग्रवाल ने खुद ही कुछ दिनों पहले अपने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी थी कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनका निधन चिकित्सा जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

डॉक्टर अग्रवाल के निधन की जानकारी उनके ट्विटर हैंडल से ही साझा की गई। उनके ट्विटर हैंडल पर किए गए ट्वीट में लिखा गया, ‘काफी दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि डॉ. केके अग्रवाल का 17 मई की रात 11.30 बजे के करीब कोरोना से लंबी लड़ाई लड़ते हुए निधन हो गया। जब से वह डॉक्टर बने थे, उन्होंने अपना जीवन लोगों और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर समर्पित कर दिया था।’

कोरोना काल में वीडियो से लोगों को करते थे जागरूक

डॉक्टर इस कोरोना काल में जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर सामने आए थे। वो न सिर्फ मरीजों को दवाई, बेड उपलब्ध करा रहे थे, बल्कि वीडियो के द्वारा कोरोना से बचने, कोरोना के लक्षण समझने, हार्ट अटैक से बचने और प्राम्भिक उपचार करने जैसी बातों को बताया करते थे।पद्मश्री सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केके अग्रवाल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था। इस क्लिप में उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि कोरोना का संक्रमण किन-किन लोगों को परेशान नहीं और किन्हें इसका सबसे ज्यादा खतरा है। इसके अलावा भी उन्होंने कोरोना से जुड़े तमाम वीडियो के जरिए लगातार लोगों को जागरूक कर रहे थे।

Next Story