Begin typing your search above and press return to search.

अलगाववादी नेता गिलानी की मौत : महबूबा मुफ़्ती ने ट्वीट कर दी जानकारी…लिखा ”मौत से दुखी, मगर उनकी ज़्यादातर बातों से सहमत नहीं”

अलगाववादी नेता गिलानी की मौत : महबूबा मुफ़्ती ने ट्वीट कर दी जानकारी…लिखा  ”मौत से दुखी, मगर उनकी ज़्यादातर बातों से सहमत नहीं”
X
By NPG News

श्रीनगर,2 सितंबर 2021। कश्मीर में अलगाववादी नीति के प्रणेता और हजारों कश्मीरियों को अलगाव की राह पर ले जाने के जवाबदेह के रुप में पहचाने जाने वाले सैयद अली शाह गिलानी की मौत हो गई है। गिलानी को खुले पाकिस्तान प्रेम की वजह से भी पहचाना जाता रहा है।
पाकिस्तान परस्त गिलानी की मौत की सूचना महबूबा मुफ़्ती ने दी है। ट्वीट पर महबूबा मुफ़्ती ने गिलानी को साहब लिखते हुए कहा है
*”गिलानी साहब के निधन की खबर से दुखी हूं। हम ज्यादातर बातों पर सहमत नहीं हो सकते हैं, लेकिन मैं उनकी दृढ़ता और उनके विश्वासों के साथ खड़े होने के लिए उनका सम्मान करती हूं। अल्लाह तआला उन्हें जन्नत और उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना प्रदान करें।”*
अलगाववादी गिलानी पहले जमात ए इस्लामी का सदस्य था,फिर इसने तहरीके हुर्रियत के नाम से संगठन बना लिया था। आतंकवादीयों के गढ बारामूला के सोपोर का रहनेवाला गिलानी तीन बार सोपोर से विधायक भी रह चुका था।

Next Story