Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस नेत्री की मौत : सड़क हादसे में महिला कांग्रेस की नेता की हुई मौत….देर रात गंभीर रूप से जख्मी हालत में रायपुर किया गया था रेफर… इलाज के दौरान तोड़ा दम

कांग्रेस नेत्री की मौत : सड़क हादसे में महिला कांग्रेस की नेता की हुई मौत….देर रात गंभीर रूप से जख्मी हालत में रायपुर किया गया था रेफर… इलाज के दौरान तोड़ा दम
X
By NPG News

रायपुर 1 अक्टूबर 2020। सड़क दुर्घटना में महिला कांग्रेस नेता की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना देर रात की बतायी जा रही है। कांग्रेस नेत्री का नाम वंदना वर्मा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक तिल्दा की रहने वाली महिला कांग्रेस की नेता वंदना वर्मा कल देर शाम रायपुर से वापस तिल्दा लौट रही थी। इस दौरान देर रात तिल्दा के जोता गांव के पास वो सड़क हादसे का शिकार हो गयी।

पुलिस के मुताबिक वंदना वर्मा अपने पति के साथ लौट रही थी, इसी दौरान जैसे ही वो जोता गांव के करीब पहुंची, सामने से आ रहे ट्रैक्टर की वजह से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी।हादसे के दौरान नेत्री वंदना वर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। रायपुर के राजेंद्र नगर स्थिति प्राइवेट हास्पीटल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक वंदना वर्मा तिल्दा ब्लाक कांग्रेस की अध्यक्ष थी और पूर्व पार्षद भी रह चुकी थी।

Next Story