Begin typing your search above and press return to search.

अभिनेता की मौत: सड़क हादसे में हुई मौत, स्कूल ऑफ रॉक अभिनेता केविन क्लार्क का निधन……

अभिनेता की मौत: सड़क हादसे में हुई मौत, स्कूल ऑफ रॉक अभिनेता केविन क्लार्क का निधन……
X
By NPG News

मुंबई 27 मई 2021। अभिनेता केविन क्लार्क (Kevin Clark) के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। एक सड़क हादसे के चलते केविन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैन्स के लेकर सितारे तक केविन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।दरअसल बुधवार (26 मई) तड़के शिकागो की एक सड़क पर साइकिल की सवारी करते समय एक कार की चपेट में आने से केविन की मौत हो गई। याद दिला दें कि केविन क्लार्क ने 2003 में जैक ब्लैक के साथ ‘स्कूल ऑफ रॉक’ में ड्रमर फ्रेडी ‘स्पैज़ी मैक्गी’ जोन्स की भूमिका निभाई थी। उनके इस किरदार के फैन्स आज भी मौजूद हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Jack Black (@jackblack)


केविन की मौत पर पुलिस ने अपने बयान में कहा कि क्लार्क, लोगान बुलेवार्ड पर पूर्व की ओर अपनी साइकिल से जा रहे थे, तभी पश्चिमी एवेन्यू पर दक्षिण की ओर जा रहे एक वाहन से उनकी टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद केविन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि ब्लैक के साथ ‘स्कूल ऑफ रॉक’ में अभिनय करने के बाद भी क्लार्क ने ड्रम बजाना जारी रखा था। जानकारी के मुताबिक हाल ही में क्लार्क ने बैंड जेस बेस एंड द इंटेंटेंस के साथ काम किया था। केविन और जैक स्कूल ऑफ रॉक में साल 2003 में एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म में अभिनय करने के बाद भी केविन ने ड्रम बजाना जारी रखा। गौरतलब है कि ब्लैक के साथ ‘स्कूल ऑफ रॉक’ में अभिनय करने के बाद भी क्लार्क ने ड्रम बजाना जारी रखा था। जानकारी के मुताबिक हाल ही में क्लार्क ने बैंड जेस बेस एंड द इंटेंटेंस के साथ काम किया था।

Next Story