Begin typing your search above and press return to search.

होम क्वारंटाईन में रखी गयी महिला की हुई मौत…. जनाजे में शामिल हुए डेढ़ दर्जन लोगों को भेजा गया होम आइसोलेशन में… बाहर से लौटने के बाद पूरे परिवार को रखा गया था एकांत में

होम क्वारंटाईन में रखी गयी महिला की हुई मौत…. जनाजे में शामिल हुए डेढ़ दर्जन लोगों को भेजा गया होम आइसोलेशन में… बाहर से लौटने के बाद पूरे परिवार को रखा गया था एकांत में
X
By NPG News

जगदलपुर 10 अप्रैल 2020। जगदलपुर में जिला प्रशासन के होश उस वक्त उड़ गये, जब क्वारंटाईन में रखी गयी एक महिला की मौत हो गयी। महिला के जनाजे में दर्जन भर से ज्यादा लोग पहुंच गये। अब उन सभी को क्वारंटीन किया जा रहा है, जो उस महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने गये थे।

मामला जगदलपुर के सरदार बल्लभ भाई पटेल वार्ड का है। जगदलपुर सीएसपी हेमसागर सिदार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि महिला का बेटा अजमेर शरीफ से लौटा था, संदेह के मद्देनजर परिवार को होम क्वारंटाइन किया गया था। इसी बीच महिला की गुरुवार रात को मौत हो गयी।

महिला के जनाजे में दर्जन भर से ज्यादा लोग शामिल हुए थे, स्वास्थ्य विभाग ने अब उन सभी को क्वारंटाईन करने की प्रक्रिया की है, वहीं सैंपल लेकर जांच की भी तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक महिला की मौत में उसके परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ, क्योंकि परिवार को क्वारंटाईन में रखा गया था।

समाज के 17 लोगों ने महिला का अंतिम संस्कार किया। लेकिन महिला क्वारंटाईन में थी, लिहाजा स्वास्थ्य विभाग ने उनकी मौत को संदिग्ध मानते हुए जनाजे में शामिल हुए सभी लोगों को क्वारंटाईन में रहने का निर्देश दिया है। महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अस्पताल से ही सीधे उन्हें कब्रिस्तान लाया गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया करायी गयी। हालांकि बाद में नियम के मुताबिक सभी को क्वारंटाईन में रहने का निर्देश दिया।

बता दें कि…होम आइसोलेटेड परिवार के महिला की मौत का मामला। मृत महिला को रात में सांस लेने की तकलीफ होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था जहां उनकी मौत हो गई थी। एहतियातन मृतिका के परिवार का टेस्ट करवाया गया था जो नेगेटिव आई है। साथ ही आज 24 अन्य टेस्ट भी किये गए सभी नेगेटिव आये हैं। सुरक्षा की दृष्टि से वार्ड को सील किया गया था। बस्तर कलेक्टर अय्याज तम्बोली ने ऑडियो जारी कर दी जानकारी

Next Story