Begin typing your search above and press return to search.

5 लोगों की मौत मामला : विपक्ष विधायक दल के पहुंचने से पहले गृहमंत्री सुबह-सुबह पहुंचे घटनास्थल…..अफसरों को दिये निर्देश, आज 3 बजे भाजपा विधायक दल भी आ रहा है गांव

5 लोगों की मौत मामला : विपक्ष विधायक दल के पहुंचने से पहले गृहमंत्री सुबह-सुबह पहुंचे घटनास्थल…..अफसरों को दिये निर्देश, आज 3 बजे भाजपा विधायक दल भी आ रहा है गांव
X
By NPG News

गृह मंत्री बठेना पहंुच कर एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु की घटना का जायजा लिया और अधिकारियों को गंभीरता से जांच के निर्देश दिए

रायपुर, 8 मार्च 2021। पाटन के बठेना में एक ही परिवार के 5 लोगों के मौत मामले में अब राजनीति भी शुरू हो गयी है। इंटेलिजेंस से पूरे मामले की जांच के निर्देश के बाद आज खुद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं भाजपा विधायक दल भी आज पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गांव पहुंच रहा है। इससे पहले कल पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी ट्वीट कर सरकार पर निशाना साध चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बठेना और खुड़मुड़ा की घटना को अलग-अलग बताते हुए खुड़मुड़ा मौत के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर चिंता जतायी थी।

भाजपा विधायक दल आज दोपहर बाद 3 बजे बठेना गांव पहुंचेगा और पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा। इससे पहले गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज सुबह दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना पहुंचकर एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु की घटना का जायजा लिया और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को गंभीरता से घटना की जांच के निर्देश दिए।

मंत्री साहू ने घटना वाले मकान के कमरे से लेकर जले हुए पैरावट तक का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने इंटेलिजेंस टीम बनाकर घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में आई.जी. इंटेलिजेंस से भी बात की है। गृहमंत्री ने एक-एक स्पॉट को ध्यान से देखा और इस संबंध में अधिकारी से बात की। उन्हांेने जिस मकान में परिवार रहता था, उसका पूरा जायजा लिया। फिर घटना को लेकर गंभीरता से जांच करने के निर्देश अधिकारियों को दिए और जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा है।

Next Story