Begin typing your search above and press return to search.

5 भाजपा नेताओं की मौत : चुनावी बैठक में शामिल होकर लौट रहे भाजपा नेताओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त…. 5 नेताओं की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल… मुख्यमंत्री ने जताया शोक

5 भाजपा नेताओं की मौत : चुनावी बैठक में शामिल होकर लौट रहे भाजपा नेताओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त…. 5 नेताओं की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल… मुख्यमंत्री ने जताया शोक
X
By NPG News

अगरतला 27 मार्च 2021। एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 भाजपा नेताओं की मौत हो गयी। ये हादसा दक्षिण त्रिपुरा के नूतनबाजार क्षेत्र में हुआ है। ये सभी लोग एक मिनी ट्रक में सवार थे, जो सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराया। इस रोड एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत और छह अन्य घायल हो गए हैं। सभी नेता एक चुनावी रैली से वापस लौट रहे थे। सभी नेता स्थानीय स्तर के पदाधिकारी हैं।

गंभीर रूप से घायल हुए आठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक उर्वशी कन्या जमातिया (45), ममता रानी जमातिया (26), रचना देवी जमातिया (30) और गहिन कुमार जमातिया (65) अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं संग 6 अप्रैल को त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के चुनाव के संबंध में आयोजित एक सार्वजनिक बैठक में भाग लेने के बाद नतून बाजार में अपने घर लौट रहे थे। मुख्यमंत्री विप्लब कुमार देब और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा ने घटना पर अपना शोक व्यक्त किया है।

Next Story