Begin typing your search above and press return to search.

4 की मौत : दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत….बस से तेज रफ्तार कार टकरायी, मौके पर ही चारों की मौत, इवेंट कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

4 की मौत : दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत….बस से तेज रफ्तार कार टकरायी, मौके पर ही चारों की मौत, इवेंट कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी
X
By NPG News

ग्रेटर नोएडा 28 नवंबर 2020। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। एक अनियंत्रित कार सामने से जा रही रोडवेज बस में तेजी से जा घुसी जिससे कार में सावर 4 लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट बीटा टू थाना क्षेत्र के पास हुआ। इसमें 4 लोगों की मौत के अलावा एक अन्य शख्स बुरी तरह जख्मी हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस शख्स की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह को एक इनोवा कार में सवार होकर पांच लोग आगरा से नोएडा की तरफ आ रहे थे। उन्होंने बताया कि बीटा- दो थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस- वे पर एचपी पेट्रोल पंप के नजदीक कार आगे चल रही रोडवेज की बस से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में इनोवा कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान आशीष चौहान निवासी वसुंधरा (गाजियाबाद), आलोक कुमार गुप्ता निवासी इस्माइलपुर अमरनगर (फरीदाबाद, हरियाणा), मणिगंदन मायकन देवकर निवासी उल्हासनगर (ठाणे, महाराष्ट्र) तथा फिरोज निवासी गढ़ी बिचित्र (आगरा) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान प्रिंस पाल निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सिंह ने बताया कि ये लोग एक इवेंट कंपनी में काम करते थे तथा आगरा में आयोजित किसी समारोह में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे।

Next Story